herzindagi
priyanka chopra bollywood celebrity main

जोनस फैमिली की ये क्यूट मेंबर प्रियंका चोपड़ा से हो गई थी नाराज, जानिए उनकी ससुराल के खट्टे-मीठे पल

जोनस फैमिली में एक ऐसा सदस्य है, जिसे हो गई थी प्रियंका चोपड़ा से प्रॉब्लम, लेकिन अब ये बन गई है प्रियंका की दोस्त। जानिए प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के कुछ खट्टे-मीठे पलों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2019-03-08, 19:49 IST

शादी के बाद जब महिला ससुराल जाती है, तो उसे एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त तो लगता ही है। कई बार थोड़ी दिक्कतें भी होती हैं, लेकिन बाद में परिवार के साथ घुलने-मिलने के बाद घर-परिवार में हर कोई कंफर्टेबल हो जाता है। अगर बात बॉलीवुड सेलेब्स की करें, तो उनकी लाइफ भी कोई अलग नहीं होती। प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनस के साथ शादी का ऐलान किया तो भारत के साथ-साथ उनके अमेरिकी प्रशंसक भी काफी एक्साइडेड थे। अब जबकि शादी के बाद प्रियंका अब अपने पति के साथ अमेरिका में सेटल हो गई हैं, उनके चाहने वाले ये जरूर जानना चाहते होंगे कि ससुराल में प्रियंका का वक्त कैसा गुजर रहा है। यह वक्त प्रियंका के लिए खट्टे-मीठे पलों से भरा रहा।

priyanka chopra nick jonas inside

इसे जरूर पढ़ें: हनीमून मनाने नहीं बल्कि इस काम के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं प्रियंका और निक  

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब 3 महीने पूरे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका की अपने ससुराल वालों की फोटो सामने आती हैं जिसमें उनकी इमोशनल जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आती है। लेकिन इसी खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में एक ऐसा सदस्य भी है, जिसे प्रियंका पसंद नहीं हैं। इस बारे में जोनस ब्रदर्स ने खुद एक चैट शो में बताया। निक जोनस के भाई केविन जोनस ने इस दौरान बताया, 'मेरी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफर्टेबल होने में थोड़ा वक्त लगा।'  

 

 

केविन जोनस ने बताया, 'अब मेरी दोनों बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ कंफर्टेबल हो गई हैं, लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी काफी परेशान हो जाती थी। वो निक के काफी क्लोज है और उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव भी है। जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थीं और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो वेलेंटिना बहुत दुखी हो जाती थी। वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी। बाद में धीरे-धीरे उसे समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब हमारी फैमिली का हिस्सा बन गई हैं। अब वेलेंटिना ने अपनी चाची से दोस्ती कर ली है।' वैसे आपको बता दें कि यह नन्ही वेलेंटीना सिर्फ दो बरस की हैं। मुमकिन है कि प्रियंका के साथ उनकी दोस्ती इतनी गाढ़ी हो जाए कि वह उन्हें निक से ज्यादा प्यार करने लगें।' 

यह विडियो भी देखें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।