Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

दुनिया की 100 सबसे सक्‍सेसफुल महिलाओं में है प्रियंका चोपड़ा का नाम

विश्‍व की टॉप 100 सक्‍सेसफुल महिलाओं में शामिल हुआ बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम। एक इमोशनल पोस्‍ट के साथ उन्‍होंने कहा ‘थैंक्‍स’। 
Updated:- 2020-01-22, 12:08 IST
image

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचा रही ग्‍लोबल एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। कभी अपने काम के कारण तो कभी अपने फैशन को लेकर प्रियंका चोपड़ा की हमेशा चर्चा रहती है। मगर, इस बार प्रियंका चोपड़ा को हाईलाइट्स मिलने का कारण अलग है। प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की टॉप 100 सक्‍सेसफुल और इंस्पिरेशनल महिलाओं में लिया जा रहा है। दरअसल, ऑनलाइन प्‍लैटफॉर्म क्रिएट एंड कल्‍टीवेट द्वारा एक लिस्‍ट जारी की गई है। इस लिस्‍ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में आया है और वह इस लिस्‍ट में टॉप पर हैं। इस तरह विश्‍व की 100 सक्‍सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी गिना जा रहा है। 

top   successful  women in world

इस वेबसाइट ने फैशनस, फूड, इंटरटेनमेंट, बिजनेसवुमन, हेल्‍थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्‍यूटी, म्‍यूजिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को इस लिस्‍ट में शामिल किया है। विश्‍व भर में इन क्षेत्रों से कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं मगर लिस्‍ट में केवल इन क्षेत्रों से जुड़ी टॉप 100 महिलाओं के नाम हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Golden Globe 2020: प्रियंका ने स्टाइल के मामले में फिर सबको छोड़ा पीछे, कुछ इस अंदाज़ में दिखे Nickyanka

प्रियंका चोपड़ा का नाम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में शामिल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में शानदार फिल्‍में देकर पहले देश के लिए गर्व का काम किया है मगर इस लिस्‍ट में उनका नाम आने से भारत के गर्व में वृद्धी हुई है। 

प्रियंका चोपड़ा ने भी लिस्‍ट में अपना नाम आने पर ऑनलाइन प्‍लैटफॉर्म क्रिएट एंड कल्‍टीवेट को शुक्रिया कहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है, ‘ मैं क्रिएट एंड कल्‍टीवेट को धन्‍यवाद कहना चाहती हूं। उन्‍होंने मुझे इस लायक समझा और मेंरा नाम इस प्रेशियस लिस्‍ट में शामिल किया। इस साल इंटरटेनमेंट कैटेगरी में मेरा नाम आना मेरे लिए और मेरे देश के लिए गर्व की बात है।’ अपने इस मैसेज के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्‍वीर भी साझा की है। इसमें लिखा है, ‘ मैं यह समझ चुकी हूं कि कोई सफलता आपको आसानी से नहीं मिलती है। हां, आपको लक और किसमत का महत्‍वपूर्ण रोल होता है मगर जब तक मेहनत न की जाए तब तक कुछ हासिल नहीं होता है।’ प्रियंका चोपड़ा और भारत पर सवाल उठाने वाली पाकिस्तानी महिला को मिल गया मुंह तोड़ जवाब

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने बेइंतेहा प्यार का निक जोनस ने ऐसे किया इजहार

 

जो बातें प्रियंका ने अपनी पोस्‍ट में लिखी है उन्‍हें वह खुद पर लागू भी करती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में एक लंबा समय बिताया है। वह अभी भी भी एक के बाद एक हिट फिल्‍में देती जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हाहॅलीवुड में भी काम कर रही हैं।

 

आपको बता दें कि हालही में प्रियंका चोपड़ा का नाम फोर्ब्‍स में भी टॉप 100 सेलेब्‍स में शामिल किया गया था। इसके बाद यह उपलब्‍धी साफ जाहिर करती हैं कि यह सब कुछ प्रियंका चोपड़ा को उनके हार्डवर्क के कारण ही मिल रहा है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।