Adipurush Trailer Release: प्रभास और कृति सेनन बने हैं राम-सीता, जानिए इस फिल्म से जुड़ी 5 खास बातें

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभास-कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष का ट्रेलर मंगलवार 9 मई 2023 को रिलीज हो गया है। 
Updated:- 2023-05-09, 17:37 IST
image

प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म आदिपुरूष का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें आपको फिल्म की कुछ झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म में प्रभास को भगवान राम, कृति सेनन को माता सीता, सनी सिंह को लक्ष्मण और सैफ अली खान को रावण के रोल में दिखाई दे रहे हैं। हैदराबाद में इस ट्रेलर लॉन्च का ग्रैंड इवेंट हुआ। जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। अब इसे ऑफिशियल तरीके से यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

प्रभास और कृति सेनन आएंगे साथ नजर

Film star cast

इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन एक साथ नजर आएंगे। प्रभास भगवान राम और कृति सेनन सीता के रोल में नजर आएगी। आदिपुरूष अगले महीने 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यूज किए गए वीएफएक्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

वीएफएक्स इफेक्ट्स दर्शको को आ रहा है पसंद

वीएफएक्स का इस्तेमाल करके तैयार की गई आदिपुरूष फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। इसमें कई सारे सीन्स ऐसे हैं जिस देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुछ और भी चेंजेस इसमें किए गए हैं। जैसे सीता की मांग में सिंदूर और कपड़े। इन सभी में बदलाव इसी वीएफक्स से किया गया है। इस वीडियो को आप टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मई में रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में, देखें लिस्ट

 

रावण का रोल है खास

इस मूवी में रावण का रोल बेहद खास तरीके से दर्शाया गया है। जिसकी झलक आप टीजर के समय देख चुके होगे। सैफ अली खान की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन ट्रेलर में सैफ अली खान को मेकर्स ने छुपा दिया है। ट्रेलर के दौरान सैफ का विकराल रूप आपको कहीं भी दिखाई नहीं देगा। जिसे लेकर इतना बवाल हुआ था। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म में सैफ अली खान की अपीयरेंस कैसे दिखाई जाएगी।

बैकग्राउंड म्यूजिक है दमदार

Prabhas film adipurush

मूवी के ग्राफिक्स और इफेक्ट्स जितने मजेदार हैं उतना ही बेहतरीन है बैकग्राउंड म्यूजिक। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि, कुछ कमियों के बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी सीट से बंधे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: कृति सेनन ने इन फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट

दर्शकों ने की ट्रेलर की तारीफ

ओम राउत के निर्देशन में तैयार हुआ फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू होग। हर किसी ने फिल्म की तारीफ। खासकर ग्राफिक्स, इफेक्ट्स और म्यूजिक की। प्रभास की एक्टिंग को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इंतजार कर रहे हैं मूवी के रिलीज होने का।

अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Credit- Intagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।