Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में करें तुलसी से जुड़ा ये एक काम, हो सकते हैं मालामाल

हिन्दू वर्ष का 12वां महीना है फाल्गुन जिसमें महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं। इस माह में श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा का विधान है। 
Updated:- 2024-03-01, 12:57 IST
image

Tulsi Ka Upay: हिन्दू वर्ष का 12वां महीना है फाल्गुन जिसमें महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं। इस माह में श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा का विधान है। साथ ही, इस माह को ज्योतिष उपायों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस माह में तुलसी से जुड़ा एक काम अवश्य करना चाहिए। तुलसी से जुड़ा सिर्फ ये एक काम आपको धनवान बना सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। 

फाल्गुन माह में तुलसी के उपाय 

falgun month  tulsi remedies

फाल्गुन माह में हर गुरुवार तुलसी के 4 पत्ते तोड़ें। उसके बाद उन तुलसी के पत्तों को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। अगर आपके घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो उपलब्ध नहीं है तो उन पत्तों को घर के मंदिर में आप रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

तुलसी के पत्तों को किसी तांबे की कटोरी या तांबे के ही बर्तन में रखें। अन्य किसी धातु का इस्तेमाल करने से बचें। दिन ढलते समय यानी कि सूर्यास्त के वक्त तुलसी के उन 4 पत्तों पर हल्दी, कुमकुम, अक्षत, कलावे के टुकड़ा आदि अर्पित करें।

फिर उन पत्तों को एक चौकोर लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में या फिर वहां रखें जहां अप अपना धन रखते हैं। इसके बाद अगले दिन सुबह यानी कि शुक्रवार केदिन लाल कपड़े में लिपटे पत्तों को पवित्र नदी में प्रवाहित कर आएं।

यह भी पढ़ें: Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

ध्यान रहे कि पत्तों कि संख्या 4 ही हो। पत्ते तोड़ने आपको गुरुवार के दिन हैं और पत्ते प्रवाहित आपको शुक्रवार को करने हैं। इस विधि का पालन आपको फाल्गुन माह में जितने भी गुरुवार बचे हैं उन सभी पर करना है। इससे धन लाभ होगा। 

phalgun month  tulsi remedies

इस एक उपाय को करने से आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आपको धन से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर रही है तो उसमें भी आपको निजात मिलेगी और घर में मां लक्ष्मी का वास भी स्थापित होगा। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर फाल्गुन माह में तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपके घर में धन का आगमन हो। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।