Numerology Predictions 2023 for Number 6: नंबर 6 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?

Number 6 Numerology Predictions 2023 : इस वर्ष 6 अंक वाले जातकों के भविष्‍य में क्‍या लिखा है। जानने के लिए पढ़ें न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर शेफाली गर्ग द्वारा बताया गया भाग्‍यांक। 
Updated:- 2022-12-30, 12:23 IST
image

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को अगर आपका जन्‍मदिन हुआ है, तो आपका भाग्‍यांक 6 कहलाएंगा। 6 नंबर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्‍व करता है। शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। 6 अंक वाले जातकों का स्‍वभाव भी कुछ ऐसा ही होता है। 

वर्ष 2023 इन जातकों के लिए कैसा बीतने वाला है, इसके लिए हमने न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर शेफाली गर्ग से बात की है। वह कहती हैं,'जनवरी फरवरी और नंवबर ये 3 माह आपके लिए इस वर्ष काफी अच्‍छे साबित होंगे। वैसे तो यह साल आपके लिए अच्‍छा है मगर अपने सभी निर्णयों को सावधानी के साथ लें।' 

इसे जरूर पढ़ें- Numerology Love Health And Career 2023: नंबर 4 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?

numerology number  love health and career

करियर 

करियर और धन दोनों में ही इस वर्ष विकास होगा। अपने सभी कार्य योजना बनाकर करें, इससे आपको सफलता मिलेगी। व्‍यापारियों को साझेदारी का काम नहीं करना चाहिए। सोच-समझकर ही किसी के हाथों अपना काम सौंपे नहीं तो कोई बड़ झटका भी लग सकता है। 

आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो फरवरी और नवंबर का महीना आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कितनी भी दिक्‍कतें आ रही हों मगर अभी नौकरी बदलने का फैसला न लें। आप यदि जल्‍दबाजी में नौकरी बदल भी लेते हैं तो आपको नुकसान ही होगा। 

नौकरी पेशा लोग यदि संस्‍थान में काफी समय से टिके हुए हैं तो उन्‍हे बहुत अच्‍छा प्रमोशन (नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय) मिल सकता है। इस बात पर ध्‍यान दें कि कार्यस्‍थल पर आपकी किसी से भी बहस नहीं हो। 

लव लाइफ 

रिश्‍तों में इस बार बहुत ज्‍यादा उतार-चढ़ाव आपको देखने को मिल सकता है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। हो सकता है कि पार्टनर के साथ आपको कुछ गलतफहमी हो जाए और आपका झगड़ा बढ़ जाए। 

आपको बता दें कि अंक 6 वाले जातक दिल से काफी मुलायम होते हैं और यही सॉफ्टनेस उनकी बोली में भी होती है। मगर जब इनसे कोई टकराने की कोशिश करता है, तो पीछे हटने वालों में यह भी नहीं होते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस वर्ष आपका छोटा-मोटा झगड़ा भी किसी से हो सकता है। 

विवाहित जातकों को भी अपने जीवन में तनाव महसूस होगा। यह तनाव पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस न बना पाने के कारण होगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती हैं कि काम से कुछ वक्‍त के लिए समय निकालें और अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। 

हो सकता है कि आपका पार्टनर बहुत सी बातों में आपसे सहमत न हो, मगर इससे भड़कने की जगह उसकी बात को समझने का प्रयास करें। 

इसे जरूर पढ़ें- Numerology Love Health And Career 2023: नंबर 5 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?

numerology number  love

हेल्‍थ 

आप साल भर किसी बात को चिंता में रहेंगे। हो सकता है कि आप अपनी पर्सनल ग्रोथ को लेकर परेशान हो। यही चिंता आपको बीमार बनाए रखेगी। हो सकता है किसी नए रोग के लग जाने से साल भर आपकी दवाएं चलें। हालांकि, यह रोग गंभीर नहीं होगा, इसलिए अभी से चिंतिन हो जाएं। 

मेडिटेशन करें, इससे आपका चित शांत रहेगा और आपको क्रोध कम आएगा। सभी बड़े फैसले शांत मन के साथ लें, इससे आपको बड़ा फायदा होगा। 

 

यदि आप भी अंक 6 के जातक हैं, तो डॉक्‍टर शेफाली द्वारा बताए गए इस भविष्‍यफल को जानकर आपको पता ही चल गया होगा कि इस वर्ष आपको किन चुनौतियों का सामना करना होगा और कौन से शुभ समाचार आपका इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय जरूर दें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।