Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

क्या आपके रिश्ते के बीच आ रहा है मोबाइल? आज ही अपनाएं 'नो-फोन बेडरूम' नियम

आजकल मोबाइल फोन रिश्तों में दूरी बढ़ा रहे हैं, जिसे 'फबिंग' कहा जाता है। इस समस्या से निपटने और आपसी बातचीत बढ़ाने के लिए 'नो-फोन बेडरूम' नियम अपनाना एक प्रभावी उपाय है।
Updated:- 2026-04-23, 16:18 IST
image

आज के समय में फोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम और जरूरी हिस्सा बन गया है। दिन की शुरुआत से लेकर रात को सोने तक, हम स्क्रीन से चिपके रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके हाथ में मौजूद यह छोटा सा गैजेट आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां बढ़ा रहा है? जी हां, कई जोड़ों के लिए क्वालिटी टाइम का मतलब अब एक ही बिस्तर पर बैठकर अलग-अलग फोन चलाना हो गया है। ऐसे में अगर आप भी यही दूरी महसूस कर रही हैं और बातचीत की जगह नोटिफिकेशन ने ले ली है, तो नो-फोन बेडरूम नियम आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल क्यों आ रहा है?  इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस इसके माध्यम से...

पति-पत्नी के बीच क्यों आ रहा है मोबाइल?

रिश्तों में फोन का आना एक गंभीर टॉपिक बन चुका है, जिसे एक्सपर्ट्स फबिंग के नाम से जानते हैं, यानी पार्टनर की मौजूदगी में फोन को जरूरी समझना। जब पति या पत्नी में से कोई एक अपनी बात कह रहा हो और दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया स्क्रॉल करने या ईमेल्स देखने में बिजी होता है, तो इससे दूसरे पार्टनर को लग सकता है कि आप अनदेखा कर रहे हैं। 

2 - 2026-04-23T141804.015

दिनभर की थकान के बाद जब बातचीत का समय होता है, तब रील और वीडियो देखने की आदत आपसी कंवरसेशन को खत्म कर देती है। धीरे-धीरे यह आदत गलतफहमी का कारण बन जाती है।

क्या है 'नो-फोन बेडरूम' नियम?

इसका सीधा सा मतलब है कि बेडरूम को एक 'डिजिटल फ्री जोन' घोषित कर दिया जाए। तय करें कि सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले फोन बेडरूम के बाहर या किसी दराज में रख दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें - पार्टनर की सैलरी आपसे ज्यादा है, कहीं ईगो आपके खुशहाल रिश्ते को दीमक की तरह चाट तो नहीं रहा? एक्सपर्ट से जानें समाधान

बिस्तर पर जाने के बाद लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

1 - 2026-04-23T141806.246

रिश्ते के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह नियम?

जब फोन बीच में नहीं होता, तो आप एक-दूसरे से दिनभर की बातें साझा करते हैं। यह आपसी समझ को बढ़ाता है। बिना किसी डिजिटल बाधा के, पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको भावनात्मक रूप से करीब लाता है।

इसे भी पढ़ें - पार्टनर को नींद आती है जल्दी और आप 'नाइट आउल'? ऐसे बिठाएं अपनी लाइफस्टाइल में तालमेल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।