herzindagi
home decoration ideas

नए साल पर ऐसे सजाएं अपना आशियाना, बढ़ जाएगी घर की रौनक

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">नए साल की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में इस साल आप अपने घर को नया लुक दे सकते हैं।</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr">&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-12-14, 12:00 IST

यूं तो हम पूरे साल ही अपने घर को सजाकर रखते हैं। घर को सजाना किसको पसंद नहीं होता है। हालांकि अब कुछ ही दिनों में साल 2023 बीत जाएगा। एक बार फिर हम नए साल की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसे में आप चाहें तो नया साल की शुरुआत कुछ ख़ास तरीके से कर सकते हैं।

नए साल की शुरुआत में आप अपने घर का मेकओवर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर को कैसे सजा सकती है।

दीवारों को दे ख़ास लुक

Wall decoration

आप अपने घर की दीवारों को कुछ नया लुक देकर अपने घर को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। आपको अपने घर की दीवारों का टेक्सचर बदलना होगा। आपको ऑनलाइन कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इसकी मदद से आप अपने घर के एक दीवार को अलग टेक्सचर दे सकती हैं।

हाउस प्लांट लगाएं

Decor indoor plants

घर के बाहर के साथ घर के अंदर भी अगर आप पौधे लगाती है तो आपके घर का लुक चेंज हो सकता है। हाउस प्लांट खरीदें और इसे अपने घर में जरूर लगाएं। हाउस प्लान की मदद से आप अपनी बालकनी को भी सजा सकती है। हाउस प्लांट काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

लाइटिंग का रखें विशेष ध्यान

home lighting

घर की खूबसूरती बिना लाइटिंग की अधूरी सी लगती है। ऐसे में अगर आप घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको लाइटिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चाहे वो घर हो या फिर बालकनी आप लाइट की मदद से अपने घर को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना सकती है।

इसे भी पढ़ें: वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

यह विडियो भी देखें

लाइट कलर का थीम चुनें

decorate small bedroom in budgetbb

नए साल की शुरुआत होने वाला है ऐसे में अब आपको भड़कीले कलर को छोड़ देना चाहिए। घर की सजावट के लिए आपको लाइट कलर का उपयोग करना चाहिए। जैसे की लाइट कलर के फर्नीचर के कवर, लाइट कलर के पर्दे और लाइट कलर के कुशन। इस तरह की चीज़ें आपके घर को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।