Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

नीतू कपूर ने शेयर की रणवीर और आलिया की साथ में एक खूबसूरत तस्वीर और लिखा ये मैसेज

रणवीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया और रणवीर की साथ में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और साथ में एक मैसेज भी लिखा है जिसे पढ़ने के बाद आलिया और रणवीर के फैंस बहुत जल्दी दोनों के सगाई करने की खबर को सच मान रहे हैं। 
Updated:- 2019-03-26, 18:52 IST
image

णवीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया और रणवीर की साथ में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और साथ में एक मैसेज भी लिखा है जिसे पढ़ने के बाद आलिया और रणवीर के फैंस बहुत जल्दी दोनों के सगाई करने की खबर को सच मान रहे हैं। वैसे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कभी उनकी लंच डेट की तो कभी एक दूसरे की तस्वीरें क्लिक करने की। कुछ दिनों पहले यह खबर थी कि रणवीर और आलिया जल्द ही एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं। इस खबर के बाद से आलिया और नीतू कपूर के बीच काफी अच्छा रिश्ता बनते देखा गया। कई बार आलिया और नीतू की साथ में मस्ती करते हुए तस्वीरें भी नजर आईं। मीडिया खबरों की मानें तो इस साल आलिया और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे और ऐसे में रणवीर की मां नीतू कपूर काफी खुश हैं। नीतू ने रणवीर और आलिया की साथ में जिस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है वो तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और साथ ही नीतू का लिखा गया मैसेज। 

alia bhatt ranbir kapoor photo

नीतू को आया आलिया और रणवीर पर प्यार 

नीतू ने रणवीर और आलिया की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। नीतू ने रणबीर और आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “इस तरह के पल आपका सारा स्ट्रेस भुला देते हैं। बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस पर बहुत गर्व है और बेहद खुशी। नीतू सिंह की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग दोनों की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो इस रिश्ते को फर्जी बता रहे हैं। 

alia bhatt ranbir kapoor photo

एक यूजर ने लिखा, “यह फोर्स्ड रिलेशनशिप है। दोनों के बीच कोई केमिस्ट्री नहीं है। आलिया को अट्रैक्शन है और रणबीर प्लेयर हैं।“ बता दें कि इंडस्ट्री में रणबीर कपूर का नाम कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा चुका है। कुछ टाइम पहले वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ अफेयर की खबरों के चलते छाए हुए थे। दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। 

 

alia bhatt ranbir kapoor photo

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' पिछले साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 में इस फिल्म धूम रही। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। साथ ही 'राजी' को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इस खास मौके पर जब आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जा रहा था तो वो स्टेज पर भावुक हो गई। उन्होंने स्टेज पर एक स्पीच दी। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर का जिक्र किया और उन्हें आई लव यू बोल दिया।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।