Navratri Celebration Delhi NCR 2024: डांडिया से लेकर गरबा डांस तक, दिल्ली एनसीआर में होने वाले इन नवरात्रि सेलिब्रेशन को न करें मिस

03 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। इस पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जहां आप जाकर नवरात्रि उत्सव का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 
image

नवरात्रि शुरू होने के साथ ही लोग माता दुर्गा के स्वागत के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। इस दौरान गरबा डांस से लेकर डांडिया जैसे तमाम नवरात्रि सेलिब्रेशन किए जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं, तो इन पलों का आनंद उठाना बिल्कुल भी न भूलें। इस आर्टिकल में आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर में होने वाली 5 बेहतरीन डांडिया नाइट्स चुनी हैं, जहां आप झूम और अपने परिवार के साथ एंजॉय कर सकती हैं।

अमेजिंग डांडिया नाइट्स 2.0

dandiya nights in delhi

दिल्ली एनसीआर में 04 अक्टूबर को होने वाले अमेजिंग डांडिया नाइट्स 2.0 का हिस्सा बन नवरात्रि पर्व का मजा ले सकते हैं। मौज-मस्ती से भरा यह कार्यक्रम, दिल्ली, एनसीआर के विश्वास नगर में तायल फार्म्स एंड रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे डांडिया वाइब का 4-5 अक्टूबर को डांडिया नाइट को इंजॉय कर सकती हैं।

द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय गरबा फेस्ट में शामिल होना बिल्कुल भी न भूलें। यह कार्यक्रम द गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस, साकेत, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यहां आप 5-6 अक्टूबर को शाम 4 बजे कार्यक्रम में शामिल होकर पारंपरिक लोक संगीत के साथ टेक्नो बीट्स के साथ गरबा और डांडिया का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मुंबई में नवरात्रि के समय किन मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं लोग, यात्रा से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

डांडिया नाइट्स

दिल्ली एनसीआर में मस्ती से भरपूर, सबसे बेहतरीन डांडिया नाइट नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए आप द्वारका में होने वाले डांडिया नाइट्स प्रोग्राम में शामिल होना न भूलें। यहां आप अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों के साथ जाकर एंजॉय कर सकती हैं।

दुर्गा पंडाल

अगर आप नवरात्रि पर्व पर माता दुर्गा के भव्य रूप को देखना चाहता हैं,तो दिल्ली के चितरंजन पार्क में होने वाले दुर्गा पंडाल विजिट करना न भूलें। आप यहां पर जाकर माता के रूप को पास से निहार और उनकी पूजा-अर्चना को देख सकते हैं।

प्रशांत डांडिया नाइट्स

garba nights programmes in delhi ncr

पीतमपुरा में पैसिफिक मॉल एनएसपी अपने डांडिया नाइट्स के तीसरे सीजन की मेजबानी कर रहा है। संगीत और आनंदमय उत्सव से भरी शाम, जहां जाकर आप नवरात्रि सेलिब्रेशन का आनंद ले सकते हैं। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-Navratri In West Bengal: नवरात्रि में पश्चिम बंगाल जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP