Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

Sharadiya Navratri 2024 Decoration: नवरात्रि के खास मौके पर घर के दरवाजे के लिए ऐसे बनाएं तोरण

शारदीय नवरात्रि पर अगर आप अपने घर के दरवाजे के लिए तोरण बनाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं। 
Updated:- 2024-09-24, 20:38 IST
image

शारदीय नवरात्रि शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल मातारानी का यह खास त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता के नौ स्वरूपों की विधि अनुसार पूजा की जाती है। नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, मातारानी के आने की खुशी में श्रद्धालु साफ-सफाई से लेकर घर की साज-सजावट तक हर कुछ खास ख्याल रखते हैं।
अगर आप भी माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अपने घर को सजाने के लिए कोई तोरण बनाना चाहती हैं और उसके लिए यूनिक तरीके खोज रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की हो सकती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर ही दरवाजे के लिए तोरण बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इंदौर में नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं लोग, आप भी परिवार के साथ जाएं

आम के पत्ते से बनाएं दरवाजे के लिए तोरण

61Qp-T+wiPL._SX679_

नवरात्रि की शुभ घड़ी में आप आम के पत्तों से घर की सजावट के लिए तोरण बना सकते हैं। आम के पत्ते और रंग-बिरंगे फूलों की मदद से तोरण या माला तैयार करके इसे प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं। यह तोरण दिखने में बेहद खूबसूरत और यूनिक लगेगा। साथ ही, माता रानी भी इससे प्रसन्न हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- डांडिया नाइट पर चाहती हैं सेलेब्स जैसा लुक तो स्टाइल करें ये गाउन

 

गेंदे के फूलों से घर पर बनाएं तोरण

718EYbjdgyL._SX679_

नवरात्रि के मौके पर आप अपने घर के दरवाजे पर लगाने के लिए गेंदे के फूलों तोरण बना सकते हैं। इसके लिए आप पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूल लेकर इसे खूबसूरत तरीके से अरेंज कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके किनारों पर आर्टिफिशियल बेल भी लगा सकते हैं। यह तोरण आपके घर को अलग और शानदार लुक दे सकता है।

गुलाब के फूलों से ऐसे बनाएं तोरण

71kpmIfD0fL._SL1500_

रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों की मदद से भी आप अपने दरवाजे के लिए तोरण बना सकते हैं। गुलाब के फूलों वाला यह तोरण आपके घर को एकदम जबरदस्त लुक दे सकता है। साथ ही, नावरात्रि के पावन मौके पर घर को खुशनुमा माहौल बना सकता है। गुलाब के फूलों की खुशबू आपके घर को महकाने के साथ-साथ इससे बना तोरण भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- इस साल पालकी में होगा माता का आगमन...जानें कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।