Nandi Mantra: सोमवार को करें नंदी जी के इस मंत्र का जाप, दूर हो जाएंगे आपके दुख और संताप

Nandi Mantra: नंदी को भगवान शिव का प्रिय भक्त माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, नंदी को भगवान शिव का नंदीश्वर अवतार कहा गया है। भगवान शिव का ऐसा कोई मंदिर नहीं जिसमें नंदी की प्रतिमा स्थापित न हो।
ऐसा कहा जाता है कि जिस स्थान पर नंदी नहीं होते वहां भगवान शिव का वास संभव ही नहीं। तभी शिव मंदिरों में महादेव के साथ साथ नंदी की पूजा का भी विधान है। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि भगवान शिव शंकर भोले हैं और अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करने का एक मार्ग और है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है उनके प्रिय भक्त नंदी के इस एक मंत्र का जाप। शिव पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जो भी व्यक्ति भगवान शिव को हृदय से स्मरण करते हुए नंदी जी के इस एक मंत्र का जाप करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।
नंदी गायत्री मंत्र (Nandi Gayatri Mantra)

'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, नन्दिकेश्वराय धीमहि, तन्नो वृषभरू प्रचोदयात्।।'
नंदी गायत्री मंत्र के नियम (Nandi Gayatri Mantra Rules)

- सूर्योदय से पूर्व उठाकर ही नंदी गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है।
- सर्वप्रथम भगवान शिव (भगवान शिव का पाठ) का स्मरण करना चाहिए।
- इसके बाद नंदी जी की मुस्कुराती प्रतिमा का ध्यान करना चाहिए।
- फिर शुरुआत में 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Mathura Temple: क्यों घंटों चलने के बाद भी इस मंदिर तक नहीं पहुंच पाया था औरंगजेब?
- ध्यान रहे मंत्र जाप मन में किया जाना चाहिए।
- 5 दिन 11 बार करने के बाद छठे दिन से इसे 21 बार करना शुरू करना चाहिए।
- हर पांच दिन आप इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं।
नंदी गायत्री मंत्र के लाभ (Nandi Gayatri Mantra Benefits)

- नंदी जी के गायत्री मंत्र जाप से व्यक्ति को अपार बल की प्राप्ति होती है।
- नंदी गायत्री मंत्र का जाप व्यक्ति को बुद्धि में तीव्र बनाता है।
- नंदी गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में स्वतः ही ज्ञान का संचार होने लगता है।
इसे जरूर पढ़ें: Bheem Marriages: चार कन्याओं से किया था भीम ने विवाह, हर एक की है रोचक कथा
- नंदी गायत्री मंत्र शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए अचूक माना जाता है।
- इतन ही नहीं, इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन के वास्तु टिप्स) की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
तो ये थे नंदी गायत्री मंत्र के नियम और लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।