जब कमा रही हो तो पति से पैसे क्यों मांगना, जानें कैसे समझाया आत्मनिर्भर बहू ने 'घरेलू बजट' और 'मेरी कमाई' के बीच का फर्क?
-1773648476868.webp)
खुर्जा की रहने वाली तनु बंसल की कहानी आज के दौर की हर उस वर्किंग वुमन की कहानी है, जो करियर और घर के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही है। तनु एक अच्छी कंपनी में काम करती थीं और शादी के बाद जब उनका प्रमोशन हुआ और सैलरी बढ़ी, तो उन्होंने फ्यूचर के लिए कुछ इंवेस्टमेंट की प्लानिंग की, लेकिन यहीं से एक अलग बदलाव शुरू हो गया। उनके पति और ससुराल वालों का मानना था कि "जब बहू इतना कमा रही है, तो घर के खर्चों के लिए पति से पैसे क्यों मांगना? अब उसके पास खुद उतने पैसे हैं तो, तो घर की जिम्मेदारी उसे उठानी चाहिए।"
तनु के दिमाग में क्लियर था कि मेरी कमाई मेरी तरक्की और फ्यूचर की सेफ्टी है, लेकिन घर का खर्च एक शेयरिंग जिम्मेदारी है। जब बातों से किसी ने नहीं माना, तो तनु ने बिना लड़ाई या गलत कदम उठाए बड़ी समझदारी से ऐसे तरीके अपनाए, जिससे उनके परिवार को 'मेरी कमाई' और 'घर के खर्च' के बीच का असली अंतर समझ आ गया।
-1773648691777.jpg)
शेयर किया खर्चों का हिसाब
तनु ने सबसे पहले घर के सभी जरूरी खर्चों (जैसे बिजली बिल, राशन, बच्चों की फीस) की एक लिस्ट तैयारी की। उन्होंने परिवार से कहा कि ये खर्च किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे परिवार के हैं। उन्होंने शेयर बजट का कॉन्सेप्ट सभी को बताया, जिसमें पति और पत्नी दोनों को अपनी सैलरी देनी थी, न कि सारा बोझ एक पर हो।
पर्सनल बचत और इंवेस्टमेंट
तनु ने परिवार को यह समझाया कि उनकी बढ़ी हुई सैलरी का मकसद घर के रोज के खर्च उठाना नहीं है, बल्कि परिवार के फ्यूचर के लिए इंवेस्ट करना है। उन्होंने दिखाया कि अगर वह अपनी पूरी सैलरी घर में लगा देंगी, तो मुश्किल वक्त के लिए कोई बैकअप प्लान नहीं बचेगा।
इसे भी पढ़ें - घर सबका है, तो काम सिर्फ मेरा क्यों...? जानें सूझ-बूझ से कैसे बदली अपने ससुराल वालों की पुरानी सोच
आर्थिक योगदान और आर्थिक गुलामी में अंतर
तनु ने पति को समझाया कि एक आत्मनिर्भर महिला होने का मतलब यह नहीं है कि पति अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाए। इसका मतलब है एक-दूसरे का हाथ बंटाना। उन्होंने क्लियर किया कि जब पति घर के लिए खर्च करता है, तो वह उसकी जिम्मेदारी है और जब पत्नी खर्च करती है तो वह उसका सहयोग है।
-1773648710719.jpg)
सीमाएं तय करना
तनु ने अपने बिहेवियर से यह साबित किया कि वह घर के कामों और खर्चों में मदद के लिए पूरी तरीके से और हमेशा तैयार हैं, लेकिन अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट और मेहनत की कमाई पर कंट्रोल केवल उनका होगा।
नोट - तनु की इस समझदारी का रिजल्ट यह हुआ कि उनके परिवार को समझ आ गया कि बहू की कमाई बोनस की तरह है, जिसे भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि घर के बुनियादी खर्चों को चलाने के बहाने पति की जिम्मेदारी कम करने के लिए।
इसे भी पढ़ें - महंगे ब्रांड्स के दीवाने क्यों हो रहे हैं बच्चे? 5 कारण जो हर माता-पिता को समझने चाहिए
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।