Mother's Day 2024: मां सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि हमारे लिए तो पूरी दुनिया होती है। उनके प्यार और त्याग को हम कभी भी शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। यही वजह है कि उनके प्यार और त्याग को सराहना देने के लिए एक स्पेशल दिन तय किया गया है। वह है- मदर्स डे, जो हर साल देशभर में मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 12 मई, दिन रविवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके लिए हर बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देकर इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। अगर आप भी इसबार अपनी मां को खुश करना चाहते हैं, तो अपने हाथों से बनाकर कुछ कस्टमाइज्ड तोहफे दे सकते हैं।
अपनी मां की पसंदीदा तस्वीरों चुनकर, उन्हें एक सुंदर फोटो फ्रेम में सजाएं। आप फ्रेम को रंगों, ग्लिटर या अन्य सजावटी वस्तुओं से सजा सकते हैं। इसके अलावा, आप फ्रेम के पीछे एक विशेष संदेश भी लिख सकते हैं, यह आपकी मां को स्पेशल फील करा सकता है।
रंगीन कागज का उपयोग करके अपनी मां के लिए कुछ सुंदर फूल बनाएं। आप विभिन्न प्रकार के फूल बना सकते हैं। इन फूलों को आप एक गुलदस्ते में व्यवस्थित कर सकते हैं या उन्हें एक कार्ड में भी चिपका सकते हैं।
मदर्स डे के दिन आप अपनी मां के लिए कुछ स्वादिष्ट कुकीज बेक करें। आप चाहें तो हर्ट शेप में कुकीज या केक तैयार कर सकते हैं। इसे डेकोरेट करने के लिए आप इसपर मां की पसंद वाली चॉकलेट लगा सकते हैं। यकीनन यह गिफ्ट और सरप्राइज आपकी मां को बेहद पसंद आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Mother's Day पर मां को स्पेशल महसूस कराएंगे आपके दिए गए ये सरप्राइज
अपनी मां को मदर्स डे के दिन आप पेंटिंग या स्केच बनाकर दे सकते हैं। मां के साथ अपने बचपन की तस्वीर बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। इस पर कुछ मां के त्याग से संबंधित कोट्स भी लिख सकती हैं। आप चाहें तो इसे फ्रेम भी करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mother's Day 2024 के मौके पर इन खूबसूरत तोहफे से अपनी मां को कर सकती हैं खुश, यहां देखें यूनिक गिफ्ट आइडिया
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।