Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

कपड़ों से लेकर घड़ी तक, नीता अंबानी रोजाना करती हैं करोड़ों की इन चीजों का इस्तेमाल

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर महंगे चीजों को पहने नजर आती हैं। आज हम आपको उनकी कुछ बेहद कीमती चीजों के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-11-29, 17:10 IST
image

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की धर्म पत्नी नीता अंबानी लग्जरी लाइफ स्टाइल जीना पसंद करती हैं। कभी उन्हें महंगे कपड़ों में देखा जाता है तो कभी लाखों की कीमत वाली घड़ी पहने नजर आती हैं। वह अपने महंगे शौक के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीता अंबानी की कुछ लेटेस्ट महंगी चीजों के बारे में बताने वाले हैं।

लाखों के ड्रेस में नजर आई नीता अंबानी

बीते दिन नीता अंबानी को Dolce Gabbana की ड्रेस में देखा गया था। इस ड्रेस में अभिनेत्री किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। यह तस्वीर ईशा अंबानी के बच्चों की पहले जन्मदिन की है। इस दौरान नीता अंबानी ने करीब 1 लाख 80 हज़ार रुपये की यह क्लासी ड्रेस पहना था। उनका लुक काफी खास नजर आ रहा था।

सोने की घड़ी पहने नजर आई नीता अंबानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

ईशा अंबानी के बच्चे के जन्मदिन के दौरान ही नीता ने अपने हाथों में सोने की घड़ी पहने दिखी। 18 कैरेट गोल्ड से तैयार इस घड़ी का लुक काफी खास था। नीता ने Jacob and Co Astronomia Fleurs de Jardin ब्रांड की घड़ी पहनी थी। वहीं अगर इस घड़ी की कीमत की बात करें तो इस घड़ी की कीमत कुल 3 करोड़ रुपये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  जानिए मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी हर महीने कितना कमाती हैं

नीता अंबानी के पास है कीमती घड़ी

nita ambani watch

नीता अंबानी ने आईपीएल के दौरान 'Patek Philippe Nautilus' नामक एक कंपनी का घड़ी पहना था। 18 कैरेट रोज़ गोल्ड से बनाया गया इस खास घड़ी की की कीमत काफी अधिक है। इस घड़ी को खरीदना सबके बस की बात नहीं हैं। इस घड़ी की कीमत की बात करें तो यब करीब 1,27,680 अमेरिकी डॉलर यानी 1,05,93,181.87 रुपए की है। 

इसे भी पढ़ें:  ईशा अंबानी संभालती हैं करोड़ों का कारोबार, देखें उनकी बचपन की तस्वीरें

हालांकि इससे पहले भी नीता अंबानी को महंगे घड़ी और कपड़ो में स्पोर्ट किया गया है। उनके लुक और पहनावे को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह लविस लाइफ जीना पसंद करती हैं। ब्रांडेड कपड़ो के साथ ही उन्हें महंगे बैग का भी काफी शौक है। उन्हें कई बार करोड़ो का पर्स कैरी किए हुए देखा गया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।