सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह शुभ तिथि 9 मई, शुक्रवार (Mohini Ekadashi 2025 Date) को पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु की मोहिनी रूप की पूजा के लिए समर्पित है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मोहिनी एकादशी पर घर के कुछ खास कोनों में दीपक जलाने से धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है। साथ ही, जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। तो आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से घर के उन पवित्र स्थानों के बारे में जानते हैं, जहां मोहिनी एकादशी के मौके पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
मोहिनी एकादशी के दिन घर के किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है?
घर के मुख्य द्वार
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी के प्रवेश का स्थान माना जाता है। मोहिनी एकादशी की शाम को मुख्य द्वार के दोनों ओर घी या तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। यह मां लक्ष्मी को आपके घर की ओर आकर्षित करने में भी कारगर होता है।
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मोहिनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन-धान्य की वर्षा करती हैं।
पूजा घर में जलाएं दीपक
घर का पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है। मोहिनी एकादशी की शाम को पूजा घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
रसोई घर में
रसोई घर अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। मोहिनी एकादशी की शाम को रसोई घर में एक छोटा सा दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। यह उपाय घर में बरकत बनाए रखने में मदद करता है।
तिजोरी या धन रखने के स्थान पर
जहां आप अपनी धन-संपत्ति रखते हैं, उस स्थान पर मोहिनी एकादशी की शाम को एक दीपक जलाना शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और आपके धन में वृद्धि करता है।
इसे भी पढ़ें-मोहिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा
पीपल का वृक्ष
यदि आपके घर के पास पीपल का वृक्ष है, तो मोहिनी एकादशी की शाम को वहां भी एक दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है। पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है और इस दिन वहां दीपक जलाने से सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Ekadashi Kab Hai 2025: इस साल मई मेंकब पड़ रही है मोहिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों