Mon Sep 14, 2026 | Updated 08:10 PM IST

Best Flower Pot Designs for Bedroom: बेडरूम को दें फ्रेश और एस्थेटिक लुक, साइड टेबल के लिए चुनें मॉडर्न फ्लावर पॉट डिजाइंस

Best Flower Pot Designs for Bedroom: अगर आप भी अपने घर के कमरों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले फ्लावर पॉट का इस्तेमाल कर कमरे को रॉयल लुक दे सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-22, 18:00 IST
image

अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वह हर रूम में अलग-अलग होम डेकोर के सामान भी रखती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बेडरूम को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फ्लावर पॉट डिजाइंस बताएंगे, जो बेडरूम की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

मेटल प्लांटर स्टैंड

अगर आप अपने बेडरूम को लग्जरी और रॉयल लुक देना चाहती हैं और होटल जैसा बनाना चाहती हैं, तो आप अपने बेड के पास इस तरह के मेटल प्लांटर स्टैंड को रख सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

2 - 2026-06-22T175014.633

पीच सिरेमिक पॉट

आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट नए डिजाइन वाले पीच सिरेमिक पॉट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट को आप बेडरूम में रखकर बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के फ्लावर पॉट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी होम डेकोर की शॉप से खरीद सकती हैं।

5 - 2026-06-22T175022.483

क्रीम कलर स्टर्डी पॉलीमर पॉट

यही नहीं आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला क्रीम कलर स्टर्डी पॉलीमर पॉट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप अपने बेडरूम में किसी भी कोने में रखकर बेडरूम को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के फ्लावर पॉट दिखने में बेहद खूबसूरत है, जो आपके कमरे के कोने की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

4 - 2026-06-22T175020.847

यह भी पढ़ें-  Flower Pot Decoration Tips: वेस्ट चीजों से सजाएं फ्लावर पॉट

सिरेमिक मिनी फ्लावर पॉट

अगर आप भी अपने बेडरूम में रखने के लिए फ्लावर पॉट की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के सिरेमिक मिनी फ्लावर पॉट को बेड के पास या बेडरूम के किसी भी कोने में रख सकती हैं। ऐसे फ्लावर पॉट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

3 - 2026-06-22T175016.323

गोल्डन प्लास्टिक फ्लावर पॉट

आपके लिए इस तरह का गोल्डन प्लास्टिक फ्लावर पॉट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप न सिर्फ बेडरूम, बल्कि घर के किसी भी कमरे में या लिविंग रूम में रख सकती है। ऐसे फ्लावर पॉट कमरे को अट्रैक्टिव और लग्जरी लुक देने में मदद करेंगे। इसे कमरे में रखकर आप होटल जैसा लुक पा सकती हैं।

1 - 2026-06-22T175019.399

यह भी पढ़ें- इन चार तरीकों से काम में लाया जा सकता है पुराना फ्लावर पॉट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Lilian/amazon/GARDENS NEED/KOONIV

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।