Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

कार चलाते समय ना करें ये गलतियां वरना बीच सफर में हो जाएंगे परेशान

कार चलाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी इन बातों का खास ख्याल नहीं रखती हैं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती हैं।   
Updated:- 2023-11-24, 09:33 IST
image

ऑटोमैटिक कार हो या फिर मैनुअल कार हो कार कभी भी खराब हो सकता हैं। आपसे हुए एक गलती के कारण हमारा कार खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका कार लंबे समय तक चले तो आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। 

फोन पर बातें ना करें

कार चलाते समय आपको फोन पर बात नहीं करना चाहिए। अगर आपका ध्यान भटक जाता है तो आपको दिक्कत हो सकती हैं। कई कार एक्सीडेंट इसी कारण से होती हैं। ऐसे में आपको कार चलाते समय भूलकर भी फोन पर बात नहीं करना चाहिए। खासकर रात के समय अगर आपके कार के साथ कुछ भी होता है तो आपको मदद मिलने में दिक्कत हो सकती हैं। 

ओवर स्पीडिंग कार न चलाएं

mistakes to avoid while driving car

अगर आप रात के समय भी ओवर स्पीड में कार चलाती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आए दिन खबर आती रहती है कि सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत हो गई। इन चीजों से बचने के लिए आपको लिमिट के अनुसार ही कार चलाना चाहिए। वहीं कई बार ओवर स्पीड के कारण भी कार का ब्रेक फेल हो जाता है। जिससे की आपके कार के साथ आपका भी जान जा सकती हैं। (कम कीमत पर खरीदें ये बजट फ्रेंडली कारें)

इसे भी पढ़ेंः Cheapest Cars: भारत की 5 सबसे सस्ती और टिकाऊ कारें

सर्विसिंग करना ना भूलें

Common Driving Mistakes

कार की सर्विसिंग आपको करवाते रहना चाहिए। अगर आप अपनी कार की सर्विसिंग लंबे समय तक नहीं करवाती हैं तो आपका कार कभी भी खराब हो सकता है। बाद में आपको दोगुना पैसे लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें की समय- समय पर अपनी कार की सर्विसिंग करवाते रहें। वहीं सर्विसिंग के साथ अपनी कार को अंदर से चेक करवाना भी जरूरी हैं। खासकर तब जब आप किसी लंबे यात्रा के लिए निकल रहे हो। 

इसे भी पढ़ेंः कार, एप्स और मोबाइल फोन, इस साल लॉन्च हुई ये हाईटेक चीजें आ सकती हैं आपके काम

टायर प्रेशर जरूर चेक करें

आपको कार चलाते समय अपनी कार का टायर प्रेशर भी चेक करते रहना चाहिए। टायर प्रेशर में गड़बड़ी होने के कारण यह आपकी कार के माइलेज को खराब कर सकता है। इसके साथ ही यह आपको महंगे टायर को भी खराब कर सकता है। ऐसे में टायर प्रेशर को समय- समय पर चेक करवाते रहना चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

 

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।