Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

घर में चूहे और उनके बच्चों ने मचा रखा है धमाल, कोने में रखें बस यह एक चीज...दूर-दूर तक नहीं आएंगे नजर

घर में चूहे न सिर्फ खाद्य पदार्थों को नष्ट करते हैं बल्कि बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। ऐसे में चूहों को घर से दूर रखना बहुत जरूरी होता है। इन्हें दूर रखने के लिए आप मिर्च और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Updated:- 2024-12-25, 14:30 IST
How to get rid of rats in house

How to Get Rid of Mice Home Remedies: क्या घर को साफ-सुथरा रखने के बावजूद चूहों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा हैऔर चूहे और उनके बच्चों ने आपको परेशान कर रहे हैं? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने घर से चूहों को हमेशा के लिए भगा सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से किसी प्रकार का कीटनाशक खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में ही मौजूद एक साधारण चीज से आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सी चीज है जो चूहों को घर से दूर भगा सकती है? इस लेख में हम आपको इस हैक को इस्तेमाल कर कैसे चूहों को दूर भगा सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

चूहों को दूर कैसे भगाएं?(How do I make my mouse go away)

How do I make my mouse go away

इसे भी पढ़ें- किताबों की अलमारी में बार-बार आ जाते हैं चूहे? तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

हम सभी के रसोई में लहसुन और मिर्च आसानी से मिल जाता है। मिर्च और लहसुन की तेज महक चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है, जो इन्हें दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है।

  • चूहों और उनके बच्चों को दूर रखने के लिए मिर्च और लहसुन को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • अब इस तैयार पेस्ट में हल्का सा आटा  मिक्स कर बॉल बनाएं।
  • अब इन बॉल्स को घर के उन कोनों पर रखे जहां चूहे आते हैं।

पुदीना से कैसे दूर करें चूहे? (How to get rid of field mice permanently)

How to get rid of field mice permanently

पुदीना न केवल आपकी सांसों को ताजा रखता है, बल्कि यह चूहों को भी दूर भगाने में बहुत कारगर है। पुदीने की तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। वे पुदीने की गंध से इतने परेशान हो जाते हैं कि वे आपके घर से दूर भाग जाते हैं।
पुदीना एक प्राकृतिक कीटनाशक है। इसके लिए पुदीने के पत्तों को सूखाकर उन्हें घर के उन कोनों में रख सकते हैं जहां चूहे आते हैं। आप पुदीने का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने के तेल को पानी में मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर के उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे आते हैं। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सिर्फ नींबू- विनेगर नहीं, ये भी हैं मरे हुए चूहे की बदबू को खत्म करने के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।