Shivratri Dates & Time 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी मासिक शिवरात्रि की तिथियां, यहां विस्तार से पढ़े

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए इस लेख में विसतार से जानते हैं कि साल 2025 मासिक शिवरात्रि किस-किस दिन पड़ने वाली है।
Updated:- 2025-01-20, 15:15 IST
masik shivratri 2025 dates shubh muhurat list

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। वहीं इसके अलावा साल में एक बार महाशिवरात्रि भी मनाई जाती है। सभी भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का व्रत शुभ माना जाता है। शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। अब ऐसे में साल 2025 में कब-कब मासिक शिवरात्रि कब पड़ने वाला है और शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

2025 की मासिक शिवरात्रि तिथि लिस्ट

lord-shiva-hd-7qmw7zoynhqh9g0z

मासिक शिवरात्रि हर महीनेमें आती है और इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। मासिक शिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इतना ही नहीं, मासिक शिवरात्रि के साथ-साथ महाशिवरात्रि का व्रत भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना है, तो इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस टेबल के माध्यम से मासिक शिवरात्रि पर कब-कब पड़ने वाली है। इसके बारे में जानते हैं।

तिथि  त्योहार आरंभ काल     समाप्ति काल
जनवरी 27, 2025   मासिक शिवरात्रि (माघ)              रात 08:34 मिनट            रात 07:35 (28 जनवरी) 
फरवरी 26, 2025  महा शिवरात्रि (फाल्गुन)               सुबह 11:08 मिनट रात 08:54  (27 फरवरी) 
मार्च 27, 2025  मासिक शिवरात्रि (चैत्र)            रात 11:03 मिनट रात 07:55 (28 मार्च)
अप्रैल 26, 2025  मासिक शिवरात्रि (वैशाख)    सुबह 08:27 मिनट  सुबह 04:49 (27 अप्रैल)
मई 25, 2025 मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ)    दोपहर 03:51 मिनट दोपहर 12:11 (26 मई)
जून 23, 2025 मासिक शिवरात्रि (आषाढ़)         रात 10:09 मिनट        शाम 06:59 (24 जून)  
जुलाई 23, 2025  श्रावण शिवरात्रि (श्रावण)    सुबह 04:39 मिनट   रात 02:28 (24 जुलाई)
अगस्त 21, 2025 मासिक शिवरात्रि (भाद्रपद)   दोपहर 12:44 मिनट सुबह 11:55 (22 अगस्त) 
सितंबर 19, 2025  मासिक शिवरात्रि (आश्विन)  रात 11:36 मिनट   रात 12:16 (21 सितम्बर) 
अक्टूबर 19, 2025 मासिक शिवरात्रि (कार्तिक) दोपहर 01:51 मिनट        दोपहर 03:44 ( 20 अक्टूबर)
नवंबर 18, 2025  मासिक शिवरात्रि (मार्गशीर्ष)  सुबह 07:12 मिनट   सुबह 09:43 (19 नवम्बर)
दिसंबर 18, 2025,  मासिक शिवरात्रि (पौष)      रात 02:32 मिनट     सुबह 04:59 ( 19 दिसम्बर)

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का महत्व

shiv ji

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन की गई पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शिवरात्रि के व्रत और पूजा से स्वास्थ्य लाभ होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें -  भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।