Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

Mangal Gochar 2025: साल 2025 में कब-कब होगा मंगल का राशि परिवर्तन? जानें कैसा रहेगा प्रभाव

मंगल ग्रह को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शौर्य के कारक माने जाते हैं। जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए इन गुणों का होना आवश्यक है जो हमें मंगल ग्रह से प्रदान होते हैं। 
Updated:- 2025-01-10, 17:24 IST
mars transit in 2025

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 मंगल ग्रह का है। ऐसे में इस साल मंगल की दिशा और दशा का प्रभाव अन्य ग्रहों के अपेक्षा ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि मंगल के इस साल में कब-कब मंगल राशि परिवर्तन करेंगे और कैसा रहने वाला है उस गोचर का प्रभाव। आइये जानते हैं इस बारे में सेलेब्रिटी वैदिक एस्ट्रोलॉजर श्री शिवा अमित खन्ना से।

साल 2025 में कब-कब होगा मंगल गोचर?

मंगल ग्रह को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शौर्य के कारक माने जाते हैं। जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए इन गुणों का होना आवश्यक है जो हमें मंगल ग्रह से प्रदान होते हैं। ऐसे में मंगल की स्थिति कुंडली में मजबूत होनी बहुत आवश्यक है।

2025 mein kab karenge mangal gochar

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलते हैं। ऐसे में इस साल मंगल ग्रह 7 बार गोचर करेंगे। मंगल ग्रह ने पिछले वर्ष 6 दिसंबर को राशि परिवर्तन किया था। वहीं, इस साल का पहला मंगल गोचर 23 जनवरी 2025, दिन गुरुवार को होगा। इस दौरान मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें: Mangal Saal 2025 Upay: नए साल में मंगल ग्रह से जुड़ी ये चीजें ले आएं घर, मिलेंगे कई लाभ

इसके बाद 24 फरवरी 2025, दिन सोमवार को मंगल मिथुन में मार्गी हो जाएंगे और 7 अप्रैल 2025, दिन सोमवार तक विराजित रहेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन इस साल मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि में होगा। ऐसे में इन राशियों पर मंगल ग्रह का ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा।

2025 mein kab hoga mangal gochar

मिथुन राशि के पश्चात कर्क राशि में मंगल का राशि परिवर्तन 7 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर होगा। 9 जून, दिन सोमवार को रात 9 बजकर 9 मिनट तक ये गोचर बना रहेगा। इसके बाद, 9 जून को रात 9 बजकर 10 मिनट से 31 जुलाई, दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक सिंह राशि में मंगल रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Mangal Saal 2025: मंगल के इस साल में क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

31 जुलाई को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 15 सितंबर, दिन सोमवार को रात 10 बजकर 1 मिनट रहेंगे। इसके बाद, 15 सितंबर को रात 10 बजकर 2 मिनट से 28 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक तुला राशि में होंगे मंगल ग्रह।

mangal gochar in 2025 tithiya

28 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 7 दिसंबर, दिन रविवार को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक मंगल वृश्चिक राशि में होंगे। इसके बाद, आखिरी मंगल गोचर धनु राशि में 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर होगा और 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को रात 12:45 तक रहेगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।