Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

धनु राशि वालों को कौन-सा रूद्राक्ष करना चाहिए धारण

रुद्राक्ष को जन्म देने वाले साक्षात भगवान भोलेनाथ हैं। ये भगवान शिव का बेहद प्रिय आभूषण है। इसे धारण करने से व्यक्ति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है और जीवन में भौतिक सुखों का आगमन भी होता है। 
Updated:- 2023-08-11, 09:28 IST
astro upay of rudrakasha

धार्मिक और सनातन संस्कृति का अनुसरण करने के लिए व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करने लग जाता है। इसे पहनने से व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है और उसके जीवन में आने वाली परेशानियां भी कट जाती है। लेकिन रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई और किस राशि के जातक को कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से बताएंगे। 

पुराणों के अनुसार माता सती के वियोग में भगवान शिव का हृदय टूट गया था। तब उनकी आंखों से निकलने वाले आंसू की धारा जिन-जिन जगहों पर पड़ी। वहां रुद्राक्ष के वृक्षों की उत्पत्ति हुई। वहीं ज्योतिष शास्त्र में रुद्राक्ष का बहुत ही विशेष महत्व है। रुद्राक्ष का उपयोग ग्रहों की अनुकूलता के लिए किया जाता है। रुद्राक्ष की पूजा करने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को डर, रोग और कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है और मनोकामना भी पूरी हो जाती है। रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। 

धनु राशि के जातक एकमुखी रुद्राक्ष करें धारण

ekmukhi rudraksha

धनु राशि के जातक पराक्रमी, साहसी, परिश्रमी और उग्र स्वभाव वाले होते हैं। धनु राशि के जातकों के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इस राशि के जातक बहुत स्वाभिमानी माने जाते हैं और अपना जीवन अपने हिसाब से जीते हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में अगर कोई परेशानी आती है, तो वह उसका डटकर सामना करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - रुद्राक्ष पहनने से आपको मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

इस राशि के जातकों का लगाव परिवार से ज्यादा होता है। धनु राशि के जातक किसी भी इच्छा को पूरी करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। ये बहुत हंसमुख स्वभाव के भी होते हैं। जिसके कारण इन्हें सभी लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं इस राशि के जातक एकमुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है। 

धनु राशि के जातक तीन मुखी रुद्राक्ष करें धारण

धनु राशि के जातक तीन मुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष ब्रेसलेट के फायदे) धारण कर सकते हैं। इससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिल सकती है और व्यक्ति का मन शुद्ध रहता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Rudraksha: रुद्राक्ष धारण करते समय न करें इन नियमों की अनदेखी

धनु राशि के जातक नौमुखी रुद्राक्ष करें धारण

 mukhi rudrakash

धनु राशि के जातक नौमुखी रुद्राक्ष धारण सकते हैं, लेकिन इससे पहले भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) की विधिवत पूजा करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और सफलता के सभी मार्ग भी खुल सकते हैं।

 

धनु राशि के जातक बेहद साहसी माने जाते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।