Mantra For Bathing: नहाते समय इस मंत्र के जाप से मिट जाता है बुरा समय

Nahate Samay Is Mantra Ka Kare Jaap: हिन्दू धर्म में हर एक काम को मंत्रों से जोड़ा गया है ताकि उस कार्य की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसी कड़ी में आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नहाते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए और उस मंत्र जाप के क्या लाभ होते हैं इस बारे में बताने जा रहे हैं।
स्नान मंत्र
- शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि नहाते समय मंत्रोच्चार करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य की देह और आत्मा भी पूर्णतः शुद्ध हो जाती है। साथ ही, घर में नहाते समय मंत्र का जाप करने से गंगा (कैसे उत्पन हुई गंगा) में स्नान करने जितना फल प्राप्त होता है।
- ऐसे में आपको स्नान करते समय 'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।।नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण मुख्य रूप से भगवान को अभिषेक कराते समय किया जाता है लेकिन व्यक्ति अपने स्नान के समय भी इसका उच्चारण कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Nandi: क्यों शिव मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठते हैं नंदी?
- इस मंत्र का अर्थ है- 'हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों, मेरे स्नान करने के इस जल में आप सभी पधारिए'। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मन की शुद्धि और तन का तेज बढ़ता है। इस मंत्र के प्रभाव से स्नान दोष से भी व्यक्ति बच जाता है।
स्नान मंत्र के लाभ
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से नकारात्मकता दूर होती है।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से बुरा समय जल्दी ही चला जाता है।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से उग्र ग्रह शांत (नव ग्रह की शांति के लिए लगाएं ये पेड़) होते हैं।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से बुद्धि को बल मिलता है।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से मन में आध्यात्म का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: पैसों से भरा पर्स भूलकर भी जमीन में न रखें, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से शरीर के विकार दूर हो जाते हैं।
- स्नान करते समय इस मंत्र के जाप से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।
तो ये था वो मंत्र जिसे नहाते समय जपने से बुरा समय दूर हो जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।