Mango Tree: शादी से पहले आम के पेड़ के किए गए ये उपाय वैवाहिक जीवन में घोल सकते हैं मिठास

Mango Tree: आम के पेड़ का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। हिन्दू धर्म में आम के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष के अनुसार आम का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। इसके अलावा, आम या आम का पेड़ राहु और केतु के दुष्प्रभाव को भी कम करता है।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें आम के पेड़ के कुछ जबरदस्त और अचूक उपाय बताए हैं जिन्हें करने से आपके वैवाहिक जीवन में और भी मधुरता आ सकती है और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी सभी परेशानियों से राहत भी मिल सकती है।
आम के पेड़ के उपाय (Aam Ke Ped Ke Upay)

वैवाहिक जीवन समृद्ध बनाने का लिए
- शादी से पहले घर से थोड़ी दूर किसी भी स्थान पर आम के 5 पौधे लगाएं और रोजाना भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए उन पौधों में पानी डालें।
- शादी से पहले कहीं भी बाहर आते जाते समय आम के पत्ते को कलावे (हाथ में क्यों बांधा जाता है कलावा) के साथ वस्त्र में लपेटकर उल्टी बांह पर बांधे।
- शादी से पहले आम के पेड़ की रोजाना परिक्रमा लगाएं और जल अर्पित करते हुए 'ॐ वैष्णवे नमः' मंत्र का जाप करें।
- शादी से पहले आम के पेड़ की जड़ को जिससे विवाह होने वाला है उसकी किसी वस्तु के साथ बांधकर भगवान के आगे रख दें।
- शादी से पहले 11 शनिवार तक आम के पेड़ के पत्तों को तोड़कर एक तोरण बनाएं और उसे मंदिर में समर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: Shiva Daughters: कौन थीं भगवान शिव की 5 बेटियां, माता पार्वती क्यों करना चाहती थीं उनका अंत?
जीवन की अन्य परेशानियों के लिए
- आम के पेड़ को वास्तु के अनुसार घर में अवश्य लगाएं।
- अगर चंद्रमा, शनि (शनिदेव को क्यों पसंद है लोबान का धुंआ) या राहु से परेशान हैं तो आम के पेड़ पर 1 चम्मच काले तिल के दानों के साथ 1 चम्मच दूध चढ़ाएं।
- रोजाना आम के पेड़ की एक पत्ती पर चन्दन से जय श्री राम लिखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
- आम के पेड़ की छाल को एक लाल कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें और उस समय अपनी सभी परेशानियों का ध्यान करें।
इसे जरूर पढ़ें: Mathura Temple: इस मंदिर के चमत्कार ने जगाई थी औरंगजेब की आस्था
आम के पेड़ का वास्तु (Aam Ke Ped Ka Vastu)

- घर के आंगन में आम का पेड़ लगाना तभी शुभ माना जाता है जब उसकी दिशा सही हो।
- घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में ही आम का पेड़ लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- आम के पेड़ को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिए।
- आम के पेड़ की छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है।
- वास्तु के अनुसार, घर में लगाने वाला आम का पेड़ 5 से 6 मीटर ही ऊंचा होना चाहिए।
तो ये थे आम के पेड़ के उपाय और इसे घर में लगाने से पहले ध्यान रखने वाले वास्तु नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।