Malaika Arora House: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बिंदास अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसी लिए फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मलाइका की हर एक चीज बहुत शानदार होती है। फिर चाहे आप उनका ड्रेसिंग सेंस देखें या पूरा घर।
वैसे क्या आपने मलाइका अरोड़ा का घर देखा है? हम आज आपके लिए लेकर आए हैं उनके घर की कुछ शानदार इनसाइड फोटोज। चलिए देखते हैं उनका खूबसूरत आशियाना।
View this post on Instagram
मलाइका ने अपने घर को सजाने के लिए लाइट कलर का इस्तेमाल किया हुआ है जो दिखने में काफी अच्छे लग रहा है। वहीं दीवारों को सजाने के लिए उन्होंने फोटो फ्रेम यूज किए हैं। उनकी फोटोज के बैकग्राउंड में कुछ यूनिक शोपीस भी नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज
View this post on Instagram
कई बार हमारे मन में प्रश्न आता है कि सेलिब्रिटीज के पास कितने सैंडल और शूज होंगे? इस सवाल का जवाब आपको इस फोटो में मिल जाएगा। मलाइका ने अपने घर में शूज औj हिल्स को रखने के लिए अलग से एक क्लोसेट बनवाया हुआ है।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा के पूरे घर की तरह उनकी रसोई भी काफी खूबसूरत है। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनकी रसोई में काफी महंगी चीजें रखी नजर आ रही हैं। वहीं उनका गैस स्टोव भी दिखने में कुछ अलग है।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
मलाइका ने अपने घर को सजाने के लिए प्लांट्स भी लगाए हुए हैं। यह तस्वीर उनकी बालकनी की है जिसमें केले का पेड़ लगा नजर आ रहा है।
स्टार्स के घर से काफी सुंदर नजारे दिखते हैं जैसे हम किसी होटल में मौजूद हैं। मलाइका के घर से दिख रहा पेड़ और पानी का नजारा भी काफी अच्छा लग रहा है।
मलाइका के घर में एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल भी है जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर खाना खाती हैं।
इसे भी पढ़ेंःश्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर
View this post on Instagram
घर के साथ मलाइका अरोड़ा की बालकनी से भी काफी अच्छा व्यू दिखता है जो आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
आपको मलाइका अरोड़ा का घर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram/Malaika Arora
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।