Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

Garden Lighting Ideas: गार्डन लाइटिंग से रात में जगमगाएगा आपका बगीचा, जानें 5 स्मार्ट तरीके

यह लेख रात में बगीचे और बालकनी को रोशन करने के 5 स्मार्ट तरीके बताता है। सही लाइटिंग से न केवल सुंदरता बढ़ती है बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। 
Updated:- 2026-03-14, 11:00 IST
garden lighting

अक्सर लोग पौधों की देखभाल पर तो बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन रोशनी के मामले में चूक जाते हैं। वे ये नहीं जानते कि एक खूबसूरत गार्डन न केवल दिन में सुकून देता है, बल्कि सही लाइटिंग हो तो रात के समय भी आपके घर का सबसे आकर्षक कोना बन सकता है। जी हां, सही लाइटिंग न केवल सेफ्टी बढ़ाती है, बल्कि आपके गार्डन की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बगीचे या छोटी सी बालकनी को लाइटिंग से सजाना चाहती हैं तो तो यहां दिए गए 5 स्मार्ट तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गार्डन या बालकनी को कैसे सजाया जाए। पढ़ते हैं आगे...

अप-लाइटिंग है जरूरी

यह बड़े-बड़े पेड़ों और झाड़ियों को सजाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसमें लाइट फिक्स्चर को नीचे लगात हैं और लाइट को ऊपर की ओर रखा जाता है। 

garden light in hindi

जब रोशनी पेड़ों की टहनियों और पत्तों से छनकर निकलती है, तो यह एक नाटकीय और 'लक्जरी' प्रभाव पैदा करती है। यह आपके बगीचे के खास पौधों को रात के अंधेरे में भी 'हाईलाइट' करने का काम करता है।

फेयरी और स्ट्रिंग लाइट्स का चल सकता है जादू

अगर आप कम बजट में अपने गार्डन को एक फेयरी टेल जैसा लुक देना चाहते हैं, तो स्ट्रिंग लाइट्स आपके लिए बेस्ट हैं। आप इन्हें पेड़ों के तनों पर लपेट सकते हैं या बालकनी की रेलिंग पर टांग सकते हैं। पीली रोशनी वाली फेयरी लाइट्स आंखों को सुकून देती हैं।

इसे भी पढ़ें - Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्‍तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया

पाथवे लाइटिंग बढ़ेगी सुंदरता

बगीचे के रास्तों पर छोटी-छोटी स्टेक लाइट्स लगाना बहुत जरूरी है। यह न केवल चलने के लिए रास्ता साफ दिखाती हैं, बल्कि आपके गार्डन के स्ट्रक्चर को एक अच्छा लुक भी देती हैं। इसके लिए आप सोलर लाइट्स को चुन सकते हैं, जो दिन में धूप से चार्ज होती हैं और रात में बिना बिजली खर्च किए खुद-ब-खुद जल उठती हैं।

पुरानी बोतलों और जार से बनाएं 'DIY लालटेन'

अपने बगीचे को पर्सनल टच देने के लिए आप घर की पुरानी कांच की बोतलों या जैम के जार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बोतलों के अंदर बैटरी वाली छोटी लाइट्स रखकर इन्हें पेड़ों की टहनियों से लटका दें।  

garden light

ये रात में जुगनू की तरह चमकते हुए बहुत खूबसूरत लगते हैं।

वॉटर फीचर और फोकस लाइट्स

यदि आपके गार्डन में कोई छोटा फाउंटेन या पानी का कुंड है, तो उसके आसपास वॉटरप्रूफ एलईडी लाइट्स लगाएं। पानी की लहरों पर जब रोशनी पड़ती है, तो वह बहुत अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें - कड़ाही हो या केतली, पुराने बर्तनों में ऐसे उगाएं खूबसूरत पौधे; अपनी बालकनी को दें यूनिक और विंटेज लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।