कांच के पुराने गिलास से बनाएं घर की सजावट का सामान

हम सब के घर में आजकल कांच का गिलास ही इस्तेमाल होता है, खास कर मेहमानों के लिए होता ही है। इससे सर्व करने का अंदाज काफी क्लासी लगता है। वहीं अक्सर जिस गिलास का इस्तेमाल ज्यादा होता है उसकी चमक चली जाती है और इसे हम बेकार समझ कर स्टोर में डाल देते हैं। लेकिन अब से ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप कांच के पुराने गिलास से घर की सजावट का सामान बना सकते हैं। इससे आपके आपके हॉल या टेबल के लुक में चार चांद लग जाएगा। तो चलिए जानते हैं पुराने कांच के गिलास से होम डेकोरेशन का आइटम कैसे बनाएं
कांच के पुराने गिलास से ऐसे बनाए सजावट का समान

- सबसे पहले एक खराब शीशे का गिलास ले लीजिए
- अब इसपर चारो तरफ फेविकोल लगा दे।
- इसके ऊपर टिशु पेपर को अच्छी तरह से चिपका दे, पूरा शीशे का गिलास कवर होना चाहिए।
- गिलास के अंदर भी फेविकोल लगा कर पूरी तरह से टिशू से कवर कर दें।
- अब इसे कुछ देर धूप या हवा में सूखने के लिए रख दें।
- जब ये सुख जाए तो टिशु पेपर के ऊपर भी एक बीच में जगह पर गोलाकार में फेविकोल लगाएं।
- अब एक छोटा सा क्ले का टुकड़ा ले लें और इसका बॉल बना लें
- इसे फ्लैट कर लें और गिलास के बीचों बीच चिपका दें।

- जब ये चिपक जाए तो नुकीले औजार से इसपर लाइन ड्रॉ करें। और इसी औजार से आप क्ले पर रफली लाइन खींचे।
- अब एक और क्ले का टुकड़ा लें और इसे पतला आकार में रस्सी जैसा बेल लें। (इन तरीकों से जूता करें साफ)
- अब इसे गोलाकार क्ले के साइड में लगाएं और इसपर भी निशान खींचे।
- अब 10 से बार क्ले का छोटा छोटा बॉल बनाएं और इसे ग्लास पर लगे क्ले के चारों ओर फ्लैट करके चिपका दें।
- अब एल्युमिनियम फॉयल की मदद से इसपर डैब करें।
- अब गिलास के दूसरे साइड अलमुनियम फॉयल को रोल करके चिपकाएं।
- एक एक करके इस फॉयल की मदद से गिलास पर पेड़ की टहनी जैसा शेप बनाएं।
- इसे अब क्ले से कवर कर दें। इसपर भी नुकीले औजार से लाइन खींचे और पेड़ कैसा खुरदुरा शेप दे दें।
- पेड़ का शेप बना कर क्ले का छोटा छोटा बॉल बना कर उसे पेड़ के नीचे लगा दें जो बिलकुल पत्थर ज्यादा नजर आयेगा।
यह भी पढ़ें-सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

- क्ले की मदद से आप गिलास पर मशरूम का आकार बनाएं।
- गिलास के कोर पर पत्तियां बनाएं।
- अब आप इसे जंगल की थीम पर अपने मन मुताबिक कलर कर दें।
- तैयार है आप का होम डेकोर आइटम आप इसे अपने स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं और किचन में भी तो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वॉशिंग मशीन में धोती हैं जूते तो साथ में डालें ये एक चीज, नहीं होंगे खराब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik/ps Craft Planet
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।