
सनातन धर्म में मकर संक्रांति केवल एक त्योहार ही नहीं, बल्कि यह शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से ही सभी मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिससे मकर संकांति मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन से सूर्यदेव की आभा तेज हो जाती है। वहीं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी के घरों में गुड़ से बने पकवान बनते हैं। आमतौर इसे क्षेत्रिय भाषा में तिलवा भी कहते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस दिन गुड़ के लड्डू बनाने का महत्व क्या है?

एक समय की बात है, जब सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर गए थे। शनि देव ने अपने पिता का स्वागत बहुत ही आदर के साथ किया। उन्होंने अपने पिता सूर्य देव की पूजा अर्चना की और उन्हें भोजन में तिल और गुड़ का भोग लगाया। यह भोग उन्होंने अपनी श्रद्धा और प्रेम से बनाया था। सूर्य देव अपने पुत्र की भक्ति से बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने शनि देव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तिल और गुड़ का सेवन करेगा और मेरी पूजा करेगा, उस पर मेरी और शनि देव दोनों की कृपा बनी रहेगी। बता दें, सूर्य देव के आशीर्वाद के बाद से ही मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करने की परंपरा शुरू हुई। इसलिए मकर संक्रांति के दिन गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - जानिए सूर्यदेव के परिवार के बारे में कुछ खास बातें
-1735642539401.avif)
हिंदू धर्म में, गुड़ को शुभ माना जाता है और इसे कई धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ को देवी-देवताओं को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें, गुड़ को विशेष रूप से राहु और केतु के दोष को निवारण के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु या केतु का अशुभ प्रभाव हो, तो वह व्यक्ति गुड़ का दान करके इन ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर सकता है। विशेष रूप से, रविवार के दिन गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। गुड़ को शनि देव के प्रति समर्पित माना जाता है। शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति के लिए शनि के मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ गुड़ का दान करना या गुड़ का सेवन करना शुभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें - सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।