Maha Shivratri Kab Hai 2023: कब है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी

Mahashivratri 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और शिवलिंग के अभिषेक का विशेष विधान है।
इस साल महाशिवरात्रि फरवरी के महीने में पड़ने जा रही है। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं महाशिवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व समेत सभी जरूरी बातें।
महाशिवरात्रि 2023 कब है (Mahashivratri 2023 Kab Hai)

इस साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023, दिन शनिवार को पड़ने जा रही है। चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ 17 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) को रात 8 बजकर 2 मिनट से होगा वहीं, इसका समापन 18 फरवरी 2023, दिन शनिवार को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी को ही रखा जाना है।
इसे जरूर पढ़ें: Types Of Shivling : 10 तरह के होते हैं शिवलिंग, सबकी अलग तरह से होती है पूजा और मिलता है अलग फल
महाशिवरात्रि का मुहूर्त (Mahashivratri Ka Muhurat)

महाशिवरात्रि के पूजा मुहूर्त की बात करें तो इस दिन पूरा दिन आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं और जलाभिषेक के लिए भी पूरा दिन शुभ रहने वाला है। वहीं, व्रत मुहूर्त की बता करें तो इस दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत रखने का मुहूर्त शुरू हो जाएगा और व्रत पारण का समय 19 फरवरी 2023, दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri Wishes In Hindi: महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को जरूर भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
महाशिवरात्रि का महत्व (Mahashivratri Ka Mahatva)

महाशिवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव (टैलेंट निखारने के लिए भगवान शिव का स्तुति पाठ) धरती पर मौजूद हर एक शिवलिंग में स्वयं विराजमान होते हैं। इसी कारण से इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, अक्षत, पुष्प आदि चढ़ाने का अत्यंत महत्व बताया गया है।
कहा जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान शिवलिंग की पूजा करता है और भगवान शिव का ध्यान करता है उसके सभी कष्टों का निवारण हो जाता है और उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसका भाग्य साथ देने लगता है।
तो ये थी महाशिवरात्रि से जुड़ी जरूरी बातें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।