Mahashivratri Char Prahar Puja Muhurat 2023: महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त, अद्भुत योग, रात्रि के 4 प्रहर का शुभ समय जानें

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मुख्य रूप से शिवरात्रि के दिन उनका पूजन शिवलिंग के रूप में किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग की पूजा से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है।
महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन शुभ योग में किया गया शिव पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है। यदि आप इस दिन विधिवत पूजा करते हैं तो पूरे साल घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
यही नहीं इस दिन व्रत उपवास का भी विशेष महत्व है और इससे भी पापों का नाश होता है। महाशिवरात्रि में रात्रि पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है और इस दिन यदि आप शुभ मुहूर्त में शिव पूजन करें तो मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इस साल शिवरात्रि में कौन से शुभ मुहूर्त पड़ेंगे और रात्रि पूजन का सही समय क्या है।
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023

- हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी, शनिवार को पड़ेगी।
- चतुर्दशी तिथि 17 जनवरी को रात्रि 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी और 18 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
- इसी वजह से यदि हम उदया तिथि की मानें तो महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri Wishes In Hindi: महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को जरूर भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
निशीथ काल पूजा मुहूर्त

- महाशिवरात्रि में निशीथ काल पूजा मुहूर्त- 18 फरवरी, रात्रि 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 6 मिनट तक
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 18 फरवरी, शाम 06 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 18 फरवरी, रात्रि 09 बजकर 35 मिनट से तड़के 12 बजकर 39 मिनट तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 19 फरवरी, प्रातः 12 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 43 मिनट तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय - 19 फरवरी, प्रातः 3 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक
पारण का शुभ मुहूर्त
- यदि आप महाशिवरात्रि (शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर) में व्रत करते हैं तो आपके लिए इस व्रत का पारण करना भी जरूरी है। इस व्रत का पारण आप 19 फरवरी, रविवार के दिन कर सकते हैं।
- महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त -19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि पूजा विधि

- यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं तो एक दिन पहले से ही व्रत का पालन करें और तामसिक भोजन न करें।
- चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें।
- इस दिन यदि आप मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो आपके लिए फलदायी होगा।
- लेकिन आप घर में भी शिव पूजन कर सकते हैं। इसके लिए शिवलिंग को कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं।
- पूरे दिन व्रत का पालन करें और फलाहार ग्रहण करें।
- माता पार्वती समेत शिव पूजन करें और घर में रुद्राभिषेक का आयोजन करें।
- शिव मंत्रों का जाप करते हुए पूजन संपन्न करें और पूजन के बाद आरती जरूर करें।
- इस दिन रात्रि के चार प्रहर पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए रात्रि में अवश्य पूजन करें।
- अगले दिन व्रत का पारण किसी शिव मंदिर में जाकर करें।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: जानें महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर किस वस्तु को चढ़ाने से मिलता है क्या लाभ
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन नियम से और शुभ मुहूर्त में शिव पूजन करते हैं और विधि विधान से शिवलिंग की पूजा करते हैं तो आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik .com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।