Bathroom Hanger Designs: बाथरूम को दें लग्जरी लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न हैंगर डिजाइंस

घर को सजाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइन वाली चीजों को खरीदते हैं, जिससे घर आलीशान नजर आता है। साथ ही हर कोई घर को देखकर तारीफ करता है। इस बार आप घर के बाथरूम को सजाएं और यहां पर मॉडर्न हैंगर को लगाएं। इन हैंगर को लगाने से आपके बाथरूम का मेकओवर हो जाएगा। साथ ही आपको सामान रखने के लिए अलग तरह के हैंगर डिजाइन मिल जाएंगे। आइए बताते हैं कि बाथरूम में आप कैसे हैंगर लगा सकती हैं।
छतरी डिजाइन बाथरूम हैंगर
बाथरूम को सजाने के लिए आप भी तस्वीर में नजर आने वाले हैंगर को लगा सकती हैं। इस तरह के हैंगर लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही जगह भी कम घेरते हैं। इसलिए आप इसे लगा सकती हैं।

लीफ डिजाइन वाला बाथरूम हैंगर
आप बाथरूम को सुंदर दिखाने के लिए लीफ डिजाइन वाले हैंगर को लगा सकती हैं। इस तरह के हैंगर को दीवार पर लगाने के लिए डबल टेप लगाएं और उस पर पेस्ट करें। इसके बाद इसे इस्तेमाल करें। यह दिखने में सिंपल होता है और बाथरूम वॉल पर कम जगह घेरता है। इसमें बनी हुई पत्तियां इस और सुंदर बनाती हैं। ऐसे में आप इसे बाथरूम में लगाने के लिए खरीद सकती हैं।

बॉक्स डिजाइन वाला बाथरूम हैंगर
आप इस तस्वीर में नजर आने वाले बाथरूम हैंगर को लगा सकती हैं। इस तरह के हैंगर आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। साथ ही इसमें कपड़े टांगने का इतना स्पेस होता है, कि आपको ज्यादा हैंगर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप चाहें तो इसे फोल्ड भी कर सकती हैं, ताकि आपका बाथरूम मैसी न लगे। इसे आप किसी भी तरफ की दीवार पर लगा सकती हैं।

स्टैंड डिजाइन वाला बाथरूम हैंगर
इस तस्वीर में दिखाए गए हैंगर से भी आपका बाथरूम सुंदर नजर आ सकता है। इस तरह के स्टैंड डिजाइन हैंगर को आप गेट के पीछे या वॉश बेसिन वाली दीवार पर लगाकर इसमें टॉवल या अन्य चीजों को रख सकती हैं, ताकि आपके बाथरूम का लुक ही बदल जाए और आप सामान को अच्छे से रख सकें।

यह भी पढ़ें- Bathroom Cabinet Mirror Designs:बाथरूम को दें लग्जरी होटल जैसा लुक, लगाएं मॉडर्न कैबिनेट मिरर; यहां देखें डिजाइंस
सिंपल डिजाइन वाला बाथरूम हैंगर
बाथरूम में लगाने के लिए आप सिंपल डिजाइन वाले हैंगर को भी लगा सकती हैं। इस तरह के हैंगर वॉल पर लगने के बाद क्लासी लगते हैं। साथ ही इसे आप बिना कील लगाएं भी फिक्स कर सकती हैं और इसे रोजाना कपड़े टांगने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आपको वुडन वर्क अंदर की तरफ मिलेगा। बाहर की तरफ आपको मैट फिनिशिंग की कोटिंग मिलेगी। इससे यह हैंगर काफी अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- बाथरूम शॉवर के ये डिजाइंस इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में, कम स्पेस के लिए ये स्टाइलिश आइडिया आपके आएंगे काम
इस बार आप बाथरूम में लगाने के लिए इन हैंगर डिजाइंस को ट्राई करें। इससे आपका बाथरूम सुंदर नजर आएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik/ Amazon/ Flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।