Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:54 AM IST

LPG Price Today: आपके शहर में क्या है गैस सिलेंडर का रेट और डिलीवरी में देरी होने पर कहां करें शिकायत?

देशभर में रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा हुआ है। सरकार ने बुकिंग के लिए 25 दिन की समय सीमा तय की है, लेकिन पैनिक बुकिंग से बचने को कहा है। 
Updated:- 2026-03-12, 16:37 IST
lpg cylinder rates today

देशभर में इस वक्त रसोई गैस (LPG) को लेकर काफी हलचल मची हुई है। कई बड़े शहरों में गैस की किल्लत की खबरें आ रही हैं, जिसके कारण रेस्टोरेंट्स और खाने की दुकानों पर ताले लटकने की नौबत तक आ गई है। इसी बीच सरकार ने एलपीजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कितना बढ़ा है रेट और अगर टाइम से सिलेंडर न मिले तो कहां शिकायत कर सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपके शहर में कितना है सिलेंडर का प्राइस और  डिलीवरी में देरी होने पर कहां शिकायत करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सिलेंडर के नए रेट्स

ताजा अपडेट के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में 60 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, बिजनेस में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, सरकार ने अब सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिनों की समय सीमा तय कर दी है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बढ़ गया है। हालांकि, सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराकर 'पैनिक बुकिंग' नहीं करनी चाहिए।

lpg (5)

प्रमुख शहरों में आज के दाम

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2kg) कमर्शियल सिलेंडर (19kg)
दिल्ली 913 रुपये 1883 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 1835 रुपये
कोलकाता 939 रुपये 1990 रुपये
चेन्नई 928.50 रुपये 2043.50 रुपये

इसे भी पढ़ें - अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना

 

सिलेंडर मिलने में देरी हो तो यहां करें शिकायत

अक्सर बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचता। ऐसी स्थिति में आप अपनी संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर या टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं-

1. इंडेन (Indane) गैस के लिए:

  • बुकिंग या शिकायत के लिए व्हाट्सएप/कॉल नंबर: 7718955555
  • आधिकारिक टोल-फ्री नंबर: 1800-233-3555

2. एचपी (HP) गैस के लिए:

  • शिकायत दर्ज कराने का नंबर: 9493602222
  • टोल-फ्री सहायता केंद्र: 1800-233-3555

lpg (4)

3. भारत (Bharat) गैस के लिए:

  • कस्टमर सपोर्ट नंबर: 7715012345
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-224-344

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

अगर फोन कॉल पर आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप 'MOPNG' (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय) के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करते समय अपनी Consumer ID और बुकिंग रेफरेंस नंबर पास जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें - LPG की किल्लत के चलते अब ट्रेन में भी खाना मिलना हो सकता है मुश्किल, लंबे सफर में बुक करना चाहती हैं भोजन, तो ये नए जुगाड़ जान लें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।