LPG Crisis: इंडियन ऑयल की नई एडवाइजरी, जरूरत होने पर ही करें सिलेंडर की बुकिंग

मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-इजरायल-US संघर्ष की तपिश अब इंडियन किचन को अपनी चपेट में ले लिया है। बता दें कि सप्लाई चेन में आई रुकावटों के कारण एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और रेट बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के बारे में पताो होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इंडियन ऑयल की एडवाइजरी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ी
दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का सबसे प्रमुख रास्ता 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) है। मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति के कारण इस रास्ते से होने वाली सप्लाई काफी हद तक प्रभावित हुई है। खास बात ये है कि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है, जिससे घरेलू बाजार में सिलेंडरों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
-1773819344278.jpg)
इंडियन ऑयल की एडवाइजरी
- कंपनी ने ग्राहकों से कहा है कि वे एडवांस में या डर के मारे सिलेंडर बुक न करें। बेवजह की गई बुकिंग से मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे डिलीवरी के समय पर बुरा असर पड़ता है।
- अनावश्यक बुकिंग होने से बाजार में सिलेंडरों की कमी पैदा हो सकती है, जिसका फायदा उठाकर ठग कालाबाजारी शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - LPG Cylinder: दिल्ली सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब खत्म होगी सिलेंडर की किल्लत; जानें क्या है नई पॉलिसी?
- इंडियन ऑयल ने इस बात का आश्वासन दिया है कि उनकी टीमें और डिस्ट्रीब्यूटर हर घर तक गैस पहुंचाने के लिए बंधे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
-1773819360907.jpg)
बुकिंग के आंकड़ों में बदलाव
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी हालिया डेटा के अनुसार, लोगों के व्यवहार में बदलाव देखा गया है। 13 मार्च को जहां 88.8 लाख सिलेंडर बुक हुए थे, वहीं 14 मार्च को यह संख्या गिरकर 77 लाख रह गई। एक पॉजिटिव पहलू यह है कि लोग अब डिजिटल माध्यमों का ज्यादा यूज कर रहे हैं।
Your LPG supply remains secure and uninterrupted.
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 17, 2026
IndianOil continues to ensure steady LPG availability for households across the country.
We understand that some customers may be booking refills earlier than usual. However, advance or panic bookings can temporarily increase… pic.twitter.com/PaNjbA6dpg
ग्राहकों के लिए सुझाव
ऐसे समय में लोगों को संयम बरतने की जरूरत है। यदि आपके पास पर्याप्त गैस बची है, तो नई बुकिंग के लिए जल्दबाजी न करें। इससे उन लोगों को सिलेंडर समय पर मिल सकेगा जिन्हें इसकी सही में आवश्यकता है। साथ ही, हमेशा आधिकारिक ऐप या नंबर के जरिए ही बुकिंग करें ताकि आप धोखाधड़ी से बच सकें।
इसे भी पढ़ें - अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।