Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

Zudio से लेकर Zara तक, टाटा कंपनी के इन लाइफस्टाइल ब्रांड्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप

टाटा ग्रुप एक ऐसा समूह है, जिसकी खासियत से हर कोई जुड़ा हुआ है। टाटा ग्रुप देश और दुनिया में 10 क्लस्टर में 30 कंपनियों के साथ ऑपरेशन कर रहा है। हम बताएंगे कौन-कौन से इस ब्रांड्स कंपनी के अंदर हैं। 
Updated:- 2023-09-14, 19:02 IST
image

रतन टाटा ने एक लंबे समय से इस ग्रुप को संभाल रखा है। ग्रुप की प्रिंसिपल होल्डिंग कंपनी और टाटा कंपनियों की प्रमोटर, टाटा सन्स है। टाटा ग्रुप देश और दुनिया में 10 क्लस्टर में 30 कंपनियों के साथ ऑपरेशन कर रहा है। टाटा ग्रुप इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से लेकर ऑटोमोटिव तक, हर तरफ अपने पैर जमा चुकी है। 

स्टारबक्स

आपको बता दें कि स्टारबक्स भारत में टाटा ग्रुप के साथ मिलकर कारोबार करती है और भारत में स्टारबक्स की टाटा ग्रुप के साथ हिस्सेदारी भी है। स्टारबक्स दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी कॉफी हाउस कंपनी है और इसके सिर्फ अमेरिका में 15 हजार से भी स्टोर हैं। कनाडा में 1300 से ज्यादा और यूरोप में 900 से ज्यादा स्टोर हैं वहीं भारत में 254 स्टोर हैं। 

जारा 

फैशन की दुनिया में जारा एक फेमस लग्जरी ब्रैंड है। जारा की भारतीय साझेदार टाटा ग्रुप है। कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हों या ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स सभी को जारा ब्रांड के कपड़े बहुत अधिक पसंद हैं। 

जूडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Zudio के 200 स्टोर को टाटा ग्रुप जल्द ही खोलेगा। वित्त वर्ष 23 में, इसने 117 स्टोर खोले, जिससे स्टोर की संख्या 352 हो गई, जिसमें स्टोर में स्टोर भी शामिल है। इस ब्रांड के कपड़े कई लोगों को पहनना पसंद है। 

 इसे जरूर पढ़ें- Unseen Pictures: जवानी के दिनों में कितने हैंडसम दिखते थे रतन टाटा, देखें तस्वीरें

ताज होटल

भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संस्थानो मे से एक टाटा ग्रुप का हिस्सा है। देश-विदेश तक, ताज होटल फेमस होटल्स में से एक है। टाटा ग्रुप की हॉस्पिटेलिटी इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के अंदर ताज होटल भी आता है। 

वेस्टसाइड 

टाटा समूह की 1998 में आरंभ ट्रेंट वेस्टसाइड नामक लाइफस्टाइल ब्रांड वेस्टसाइड का भी संचालन करती है। यह ब्रांड कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक को सेल करती है। 

इसे ज़रूर पढ़ें-Tata कंपनी की बागडोर संभालने वाले क्या ये होंगे उत्तराधिकारी, जानिए कौन हैं ये तीन अनमोल 'रतन'

बिगबास्केट

lifestyle brands which are owned by tata group

टाटा समूह वर्तमान में बिगबास्केट का मालिक है, जो एक ऑनलाइन सुपरमार्केट है और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में है। साल 2011 में इसे लॉन्च किया गया था और यह भारत का पहला ऑनलाइन किराना विक्रेता था।  टाटा समूह ने 2021 में एक सहायक कंपनी द्वारा व्यवसाय में 64 प्रतिशत स्वामित्व खरीदकर बिग बास्केट को खरीदा, जिसे उसने पहले एक सॉफ्टवेयर स्टार्टअप के रूप में खरीदा था।

आपको इन ब्रांड्स के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।