वकील को चाहिए खास दुल्हन जिसे सोशल मीडिया की लत न हो

शादी के लिए लड़की का सुंदर, सुशील, गोरी, लंबी और संस्कारी होना जहां बहुत अहमियत रखता है, वहीं अब ये भी बहुत इम्पोर्टेन्ट हो गया कि लड़की को सोशल मीडिया की लत न हो। जी हां, अगर आपको ये पढ़ कर हैरानी हो रही है तो आपको हम बता दें कि सोशल मीडिया पर एक मैट्रिमोनियल एड काफी वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है।
सोशल मीडिया की लत न हो
पश्चिम बंगाल के एक 37 वर्षीय वकील ने एक अखबार में अपनी शादी का विज्ञापन छपवाया है। इस विज्ञापन में शख्स अपनी उम्र, व्यवसाय और निवास की जगह लिखने से पहले कहता है, 'बिना किसी मांग के दूल्हा सुंदर, लंबी, पतली दुल्हन चाहता है लेकिन दुल्हन को सोशल मीडिया की लत न हो।
विज्ञापन को साझा किया आईएएस अधिकारी ने
इस विज्ञापन की एक तस्वीर आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान द्वारा ट्विटर पर साझा की गई, जिन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'भावी दुल्हन / दूल्हे कृपया ध्यान दें। मैचमेकिंग मानदंड बदल रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: देर से करेंगी शादी तो होंगे ये वाले फायदे और कुछ नुकसान
सबसे ज्यादा लाइक्स
इस ट्वीट को 3 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 900 से ज्यादा लाइक्स और 80 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। इस विज्ञापन को पढ़कर कई लोग हैरान रह गए वहीं कई लोगों का कहना है कि आज के जमाने में ऐसी दुल्हन कहां मिलेगी। कुछ लोगों ने अपनी अवास्तविक मांग के साथ भावी दूल्हे को शुभकामनाएं दीं।
इसे जरूर पढ़ें: शादी से दूर भागती हैं कुछ लड़कियां, जानिए इसके पीछे असली वजह
तो अब आप भी शादी के लिए तैयार हैं, तो ये बात आप पर भी लागू हो सकती है कि कहीं आपको भी ज्यादा सोशल मीडिया की लत तो नहीं है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।