Fri Oct 9, 2026 | Updated 11:14 PM IST

Balcony में लगाएं Hanging Bird House के ये डिजाइंस, मिलेगा एस्थेटिक और नेचुरल लुक

Hanging Bird House Designs: क्या आप अपनी बालकनी या मेन डोर पर लगाने के लिए हैंगिंग बर्ड हाउस डिजाइंस सर्च कर रहे हैं? अगर हां, तो आज के इस लेख में हम आपको बालकनी को सजाने के लिए ट्रेंडी Hanging Bird House Design के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-04-24, 10:46 IST
hanging Bird House Design for balcony

Bird House Design For Balcony: अक्सर लोग केवल घर के अंदर का हिस्सा ही नहीं बल्कि बालकनी को सजाने के लिए भी अच्छा खास पैसा खर्च करते हैं। इसके लिए आमतौर पर लोग डिजाइनर प्लांटर्स से लेकर हैंगिग आइटम्स लगाते हैं। हरे-भरे पेड़ पौधे और छाया देखकर पक्षी आकर बैठते हैं। अब ऐसे में लोग अपनी बालकनी या छत पर कटोरे में पानी और दाना भरकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग बाजार में मिलने वाले बर्ड हाउस लगाते हैं। अगर आप भी अपने घर की बालकनी को सजाने और चिड़ियों के लिए सुकून की जगह बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए हैंगिंग बर्ड हाउस बेस्ट है।

आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे हैंगिंग बर्ड हाउस डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप छोटी बड़ी हर तरह की बालकनी में लगा सकती हैं।

मॉडर्न ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले हैंगिंग बर्ड हाउस (Modern Geometric Shape Bird House)

Modern Geometric Shape Bird House

आजकल त्रिकोणीय या हेक्सागोनल शेप के बर्ड हाउस काफी ट्रेंड में हैं। ये मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न घरों के लिए बेहतरीन हैं। ये स्लीक होते हैं और कम जगह घेरते हैं।

बोहो-स्टाइल मैक्रैम बर्ड हाउस (Boho-Style Macrame Bird House)

Boho-Style Bird House design

अगर आपको बोहेमियन डेकोर पसंद है, तो मैक्रैम (धागे की बुनाई) से बने बर्ड हाउस आपकी बालकनी में चार चांद लगा देंगे। ये बहुत हल्के होते हैं और हवा में झूलते हुए बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप बालकनी के कोनों में लगा सकती हैं।

 

लकड़ी के बने हुए बर्ड हाउस (Wooden Hanging Bird House Design)

Wooden Hanging Bird House Design for balcony

आप अपनी बालकनी में लटकने के लिए लकड़ी के बने हुए बर्ड हाउस लगा सकती हैं। ये रस्टिक और नेचुरल लुक देते हैं। ये घर अक्सर छोटे झोपड़ीनुमा आकार में आते हैं। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार ब्राइट या पेस्टल रंगों से पेंट कर सकते हैं। लकड़ी का टेक्सचर बालकनी के पौधों के साथ बहुत अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें-  Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स

मिट्टी या टेराकोटा के बर्ड हाउस (Terracotta Hanging Bird House Designs)

Terracotta hanging Bird House Designs

गर्मी के मौसम में मिट्टी के बर्ड हाउस सबसे अच्छे माने जाते हैं। मिट्टी प्राकृतिक रूप से ठंडी रहती है, जिससे गर्मियों के दिनों में पक्षियों को राहत मिलती है। आप इन्हें घड़े के आकार में या सुंदर नक्काशीदार डिजाइन्स में ले सकते हैं। ये न केवल टिकाऊ होते हैं, बल्कि आपकी बालकनी को एक देसी और एथनिक लुक भी देते हैं।

नारियल के खोल से बने बर्ड हाउस (Coconut Shell hanging Bird House Design)

coconut Shell hanging Bird House Design

चिड़ियों को गर्मी से राहत देने के लिए आप नारियल के घोल या छिलके से बने बर्ड हाउस चुन सकते हैं। इन्हें पुराने नारियल के खोल को साफ करके उसे सुखाकर बनाया जाता है। यह वजन में हल्का होता है और इसे बालकनी की ग्रिल या किसी गमले के स्टैंड पर आसानी से लटकाया जा सकता है।

मॉडर्न मेटल डिजाइन्स (Modern Metal Bird Houses Design)

Modern Metal Bird Houses Design

अगर आपके घर की बालकनी का लुक मॉडर्न है, तो आप मेटल के बने बर्ड हाउस चुन सकते हैं। इनमें साफ-सुथरी लाइनें और ज्योमेट्रिक आकार होते हैं। ये बारिश और धूप में जल्दी खराब नहीं होते। इनमें अक्सर सुंदर खिड़कियां या पैटर्न बने होते हैं।

इसे भी पढ़ें- Small Balcony के लिए बेस्ट हैं Ceramic Cup Planter के ये डिजाइंस, रेलिंग से लेकर टेबल तक हर जगह होंगे फिट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Amazon,Pintrest

FAQ
बालकनी सजाने के लिए कैसा बर्ड हाउस लगाएं?
बालकनी को सजाने के लिए चीनी मिट्टी के बने हुए बर्ड हाउस लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।