भाई दूज पर बहन को देना है सरप्राइज? इन 5 बेस्ट गिफ्ट्स को घर बैठे मिनटों में करें ऑर्डर

भाई दूज पर बहन को क्या दें? महंगा नहीं, दिल से दिया गिफ्ट ही सबसे स्पेशल होता है। जानिए इस बार बहन को खुश करने के लिए सबसे आसान तरीका।
Updated:- 2026-11-10, 16:20 IST
image

भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर यानी कल मनाया जाएगा। अभी तक अगर बहन के लिए गिफ्ट नहीं लिया है तो टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। और ना बाजार के चक्कर काटने की जरूरत है। घर बैठे फोन से ही ऐसा गिफ्ट ऑर्डर हो जाएगा, जिसे देखकर बहन का चेहरा खिल उठेगा। आइए जानते हैं उन गिफ्टों के बारे में, जिन्हें 10 मिनट के अंदर बिना झंझट के ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट

त्योहार का असली मजा तब है, जब गिफ्ट में प्यार दिखे, कीमत नहीं। भाई दूज पर तिलक के बाद अगर हाथ में एक अच्छा सा सरप्राइज हो, तो पूरा दिन यादगार बन जाता है। अगर आप लास्ट मिनट में गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 ऑप्शन आपके काम के हैं।

1. परफ्यूम

परफ्यूम या बॉडी मिस्ट का गिफ्ट देना हमेशा ट्रेंडी रहता है। भाई हो या बहन, सबको अच्छी खुशबू पसंद होती है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सी खुशबू लें, तो छोटा वाला मिनी परफ्यूम सेट ले लीजिए। इसमें 4-5 तरह के परफ्यूम आ जाते हैं। बहनों के लिए फ्लोरल और फ्रूटी खुशबू बेस्ट रहती है। ये गिफ्ट थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन इसे झटपट ऑर्डर किया जा सकता है।

3 (76)

Photo Credit: Pinterest (Aurelia)

2. स्किन केयर हैम्पर

अगर आपकी बहन को स्किन केयर पसंद है, तो स्किन केयर हैम्पर से अच्छा गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है। इसमें फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, सीरम और लिप केयर आ जाता है। आप चाहें तो यह सारा सामान फटाफट ऑनलाइन मंगाकर खुद भी एक छोटा हैम्पर बना सकते हैं।

3. बहन के लिए मेकअप और ब्यूटी किट का सरप्राइज

अगर आपकी बहन को मेकअप पसंद है, तो ये गिफ्ट उसे सबसे ज्यादा खुश कर देगा। आप एक अच्छा मेकअप पैलेट, लिपस्टिक का सेट, मस्कारा, ब्रश सेट या ब्यूटी ऑर्गेनाइजर दे सकते हैं। अगर शेड को लेकर कंफ्यूजन है, तो सीधे ब्यूटी गिफ्ट कार्ड दे दीजिए। इससे बहन अपनी पसंद की चीज खुद ले लेगी और आपका गिफ्ट भी बेकार नहीं जाएगा।

Untitled design (15)

Photo Credit: Pinterest (my home decor)

4. वॉलेट, घड़ी और रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें

कभी-कभी सबसे अच्छा गिफ्ट वही होता है, जो रोज काम आए। अगर अभी तक आपने अपनी बहन के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो बहन के लिए हैंडबैग, ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर या एक सिंपल सी घड़ी बेस्ट रहेगी। सनग्लास और ट्रैवल ऑर्गेनाइजर भी अच्छा ऑप्शन है। ये भी चीजें ऑनलाइन मिल जाती हैं, जिन्हें फटाफट ऑर्डर भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भाई दूज पर पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक? शरारा से लेकर इंडो-वेस्टर्न तक ट्राई करें ये 6 ट्रेंडी आउटफिट्स

5. चॉकलेट बॉक्स और पर्सनलाइज्ड हैम्पर

टाइम बिल्कुल नहीं है, तो चॉकलेट बॉक्स सबसे जल्दी वाला ऑप्शन है। चॉकलेट के साथ ड्राई फ्रूट्स, कुकीज और मिठाई वाला हैम्पर भी ले सकते हैं। इसको स्पेशल बनाने के लिए इसमें एक हाथ से लिखा नोट डाल दीजिए। या फिर एक पर्सनलाइज्ड मग, फोटो फ्रेम, कस्टम कुशन या नाम वाला कीचेन डाल दीजिए। एक छोटी सी फोटो और एक प्यारा सा लेटर इस रेडीमेड हैम्पर को भी सबसे स्पेशल बना देगा।

1 - 2026-11-10T160345.012

Photo Credit: Pinterest (Anu)

लास्ट मिनट ऑर्डर करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • ऑर्डर करने से पहले डिलीवरी डेट जरूर चेक करें।
  • अपने पिन कोड पर सेम डे या एक्सप्रेस डिलीवरी है या नहीं, ये पहले देख लें।
  • गिफ्ट रैपिंग का ऑप्शन है या नहीं, ये भी चेक कर लें।
  • ब्यूटी प्रोडक्ट लेते समय स्किन टाइप का ध्यान रखें।
  • कपड़े या जूते ले रहे हैं, तो साइज चार्ट और रिटर्न पॉलिसी जरूर देख लें।
  • आखिर में याद रखें, भाई दूज पर गिफ्ट की कीमत नहीं, सोच मायने रखती है। चाहे वो छोटा सा परफ्यूम हो या हाथ से लिखा लेटर, अगर उसमें प्यार है, तो वो गिफ्ट सबसे बड़ा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026 Kab Hai: कब मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व? यहां से दूर करें तारीख का कंफ्यूजन

भाई दूज का दिन हर भाई और बहन के लिए स्पेशल होता है। इस दिन बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और तरक्की की दुआ करती है। वहीं भाई भी बहन को उसकी पसंद का तोहफा देकर इस दिन को खास बना देता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
भाई दूज पर बजट कम है तो क्या गिफ्ट दे सकते हैं?
बजट कम है तो टेंशन मत लीजिए। 200-300 रुपये में भी अच्छा गिफ्ट बन जाता है। एक हाथ से लिखा लेटर, भाई-बहन की बचपन की फोटो वाला फ्रेम, या उनकी पसंदीदा चॉकलेट का छोटा बॉक्स ही काफी है। याद रखिए, भाई दूज पर प्यार बड़ा होता है, कीमत नहीं।
अगर भाई-बहन दूसरे शहर में है तो गिफ्ट कैसे भेजें?
दूसरे शहर में है तो ऑनलाइन ऑर्डर सबसे आसान है। उनके पिन कोड पर डिलीवरी चेक करके सीधे उनके एड्रेस पर भेज दीजिए। साथ में गिफ्ट मैसेज में एक प्यारा सा नोट भी लिख दीजिए। इससे उन्हें लगेगा कि आप पास ही हैं।
भाई दूज पर कैश देना सही रहता है या गिफ्ट देना?
कैश देना बुरा नहीं है, लेकिन गिफ्ट में ज्यादा यादें होती हैं। अगर समझ नहीं आ रहा कि क्या लें, तो कैश के साथ एक छोटी सी चॉकलेट या एक फोटो जरूर दे दीजिए। इससे गिफ्ट में पर्सनल टच आ जाएगा और बहन-भाई को भी अच्छा लगेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।