Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

जानें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa की लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा दिखने में हैं बेहद खूबसूरत चलिए जाने उनके लाइफ से जुड़े कुछ किस्से।
Updated:- 2023-01-10, 18:17 IST
image

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी फोटो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग और डांस के अलावा वह अपनी बोल्ड लुक के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए अभिनेत्री ने करोड़ों लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोनालिसा से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले है, आप भी जान लें।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

मोनालिसा ने केवल फिल्मों में नहीं बल्कि सीरियल में भी काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया करती हैं। वही फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। ऐसे में कई बार अभिनेत्री अपने फैंस को रिप्लाई भी करती हैं।  

100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में आ चुकी है नजर

know unknown facts about bhojpuri actress monalisa

100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी मोनालिसा। भारत ही नहीं विदेश के लोग भी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को फॉलो करते हैं। बता दें कि मोनालिसा का जन्म 1982 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। बता दें कि  संस्कृत विषय में ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त किया है मोनालिसा ने। साल 1991 में आर्थिक मंदी की वजह से उनके पिता का व्यवसाय ठप हो गया था। ऐसे में मोनालिसा को एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करनी पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें: इन पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत

भोजपुरी ही नहीं कई भाषाओं की फिल्मों में कर चुकी है काम

facts about bhojpuri actress monalisa

खैर यह बात सुनकर आप हैरान हो जाएंगी लेकिन बता दें कि मोनालिसा को 120 रुपये प्रति दिन का पगार दिया जाता था। एक्ट्रेस मोनालिसा केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ सहित तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं बात अभिनेत्री की असली नाम की करें तो मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा से लें नाइट पार्टी लुक्स आइडियाज

पहली भोजपुरी ने रातों रात बनाया था सुपरस्टार

पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' में काम किया था। इस फिल्म ने अभिनेत्री को रातों रात स्टार बना दिया था। अभिनेत्री को इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्मों में कदम रखने के बाद ही अभिनेत्री ने अपना नाम भी बदला था। मोनालिसा ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।