अपने घर के लिए इस तरह चुनें सही विंडो फ्रेम

आजकल मार्केट में कई तरह के विंडो फ्रेम मिलते हैं। जिनकी अपनी खासियत व खामियां हैं। जिसके बारे में आज हम इस लेख में जानेंगे।

different types of window frames

हमारा घर हमारा आशियाना होता है, जिसमें हम सबकुछ सबसे बेस्ट चाहते हैं। अमूमन घर में हवा और धूप के लिए खिड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। किचन से लेकर बेडरूम तक हम हर जगह पर खिड़कियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सही विंडो फ्रेम का चयन थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। अगर आप नया घर बनवा रही हैं या फिर अपने पुराने घर की मरम्मत करवा रही हैं तो ऐसे में आपको सही विंडो फ्रेम को चुनना चाहिए।

चूंकि आजकल मार्केट में कई तरह के विंडो फ्रेम मिलते हैं तो ऐसे में किसी एक फ्रेम को सलेक्ट करने से पहले आपको अलग-अलग तरह के विंडो फ्रेम के बारे में जानना चाहिए। हर विंडो फ्रेम के अपने फायदे व नुकसान होते हैं। इसलिए पहले आपको उन पर विचार करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के विंडो फ्रेम के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आपके लिए सही विंडो फ्रेम का चयन करना काफी आसान हो जाएगा-

वुडन विंडो फ्रेम

wooden window frame

वुडन विंडो फ्रेम आपके घर को एक ट्रेडिशनल टच देते हैं और इस तरह के फ्रेम कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं होते हैं। वुड जैसा नेचुरल मैटीरियल एक सुपीरियर लुक देता है। इन्हें किसी भी कलर में पेंट किया जा सकता है, जो आपके घर को रॉयल लुक देते हैं।

इन्हें मेंटेन करना काफी आसान होता है और इनके डिजाइन को भी कस्टमाइज्ड किया जा सकता है। हालांकि, अत्यधिक नमी से लकड़ी की खिड़कियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, लकड़ी पर दीमक आसानी से हमला कर देते हैं, जिससे वे खराब हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: वुडन टेबल पर खाने के दागों को हटाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय

फाइबरग्लॉस विंडो फ्रेम

फाइबरग्लॉस विंडो फ्रेम का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में बहुत अधिक बढ़ गया है। ये बाहरी मौसम को हैंडल करने के लिए बनाए जाते हैं। इनका फाइबरग्लॉस एक तरह से साउंड रेसिस्टेंस फ्रेमवर्क के रूप में काम करती है। इसके अलावा, इसके थिन फ्रेम एक लार्ज विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।(घर के दरवाजों से जुड़े यह वास्तु नियम बनाएंगे आपको खुशहाल)

ये लॉन्ग लास्टिंग व रिसाइकिल करने योग्य होते हैं। हालांकि, यह बेहद महंगे हाते हैं और समय के साथ सूरज की रोशनी में इनका रंग फीका पड़ जाता है।

विनाइल विंडो फ्रेम

window frame

विनाइल विंडो फ्रेम पॉली विनाइल क्लोराइड से बने होते हैं। यह वही मैटीरियील है, जो प्लंबिंग फिटिंग या पाइप में मुख्य रूप से इस्तेमाल की जाती है। इन्हें ना केवल घर में लगवाना बेहद किफायती होता है, बल्कि एक बार घर में लगवाने के बाद इनकी मेंटेंनेंस में भी कोई खर्चा करने की आवश्यकता नहीं होती है।(कैसे करें खिड़कियों की सफाई, जानें यह आसान से टिप्‍स)

यही कारण है कि अधिकतर लोग अपने घर में इस तरह के विंडो फ्रेम को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। हालांकि, अधिकतर मैन्युफैक्चर्स एनर्जी स्टार रेटिंग सिस्टम को फॉलो नहीं कर करते हैं, जिसके कारण एनवॉयरनमेंट पर इसका बुरा असर पड़ता है। साथ ही साथ, इनकी रिसेल वैल्यू भी काफी कम होती है।

इसे जरूर पढ़ें: घर के स्टडी रूम को देना चाहते हैं नया लुक, तो यह 4 आइडियाज आ सकते हैं काम

एल्युमिनियम विंडो फ्रेम

एल्युमिनियम विंडो फ्रेम ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल दोनों के साथ अच्छे लगते हैं। एल्युमिनियम फ्रेम काफी मजबूत होते हैं और ये लो-मेंटेंनेस होते हैं। एल्युमिनियम विंडो फ्रेम की एक खासियत यह भी होती है कि इन पर जंग नहीं लगता है और ना ही ये फेड होते हैं। ये किसी भी मौसम को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।

इसलिए, इन्हें आप आउटडोर विंडो के फ्रेम में रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, एल्युमिनियम विंडो फ्रेम ठंड को अब्जॉर्ब करते हैं और इसलिए कोल्ड क्लाइमेट एरिया में यह अच्छी तरह से काम नहीं कर पाता है। इसके अलावा, विनाइल और फाइबरग्लास की तुलना में एल्युमिनियम महंगा है।

तो अब आप अपने घर के लिए किस विंडो फ्रेम का चयन करना चाहेंगी? हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP