Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

कभी घर का रेंट भरने के लिए फिल्मों में काम करती थीं Sharmila Tagore, जानें किस्सा

शर्मिला टैगोर ने अपनी करियर के शुरुआत में आने वाली दिक्कतों को लेकर किया है खुलासा, चलिए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़े किस्से।
Updated:- 2023-03-12, 10:00 IST
image

शर्मिला टैगोर किसी पहचान की मोहताज नही है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस एक बार फिर से डिज़्नी हॉटस्टार के जरिए फिल्म 'गुलमोहर' में नजर आने वाली है। वह शर्मिला टैगोर काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब थी। एक बार फिर उनके फैंस उन्हें डिज़्नी हॉटस्टार पर देख पाएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन में शर्मिला टैगोर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारें में विस्तार से बताया है। चलिए जानें शर्मिला टैगोर ने क्या कहा है।

रेंट देने तक के नही थे पैसे

बता दें कि शर्मिला टैगोर करीब  11 साल बाद ‘गुलमोहर’ के साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कमबैक कर रही हैं। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने इस बात का खुलासा किया है कि- 'एक जमाने में उनके पास रहने तक के भी पैसे नही हुआ करते थे। ऐसे समय में वह केवल घर के रेंट को पे करने के लिए फिल्म साइन की थी'।

शर्मिला टैगोर ने किराए के लिए किया फिल्म साइन

Mansoor Ali Khan and Sharmila Tagore

शर्मिला टैगोर ने आगे यह भी कहा है कि- 'कई बार हमने सिर्फ रुपये के लिए भी फिल्में साइन की हैं ताकि किराया भर सकें। कई बार अपने साथियों की मदद करने के लिए फिल्में साइन की हैं ताकि उनका प्रोजेक्ट अच्छे से चल जाए। ऐसे में फिल्में साइन करने के पीछे बहुत से फैक्टर होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  शर्मिला टैगोर ने क्यों बंद कर दिया था राजेश खन्ना के साथ काम करना?

स्क्रिप्ट चाहिए खास

वह किसी भी फिल्म को करने के लिए हां नही कहती है। वह उसी फिल्म को करना पसंद करती है जिसका स्क्रिप्ट उन्हें काफी ज्यादा पसंद आता है। फिल्म गुलमोहर की बात करते हुए कहती है कि यह फिल्म करना वह चाहती थी। इस फिल्म में हमने कुछ खास चीजों को दिखाया है। जैसे कि मां क्या होती है। भाभी क्या होती है इसको लेकर एक खास इमेज है। हमने इस विषय पर काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  शर्मिला टैगोर के बिकिनी शूट पर मंसूर अली का कुछ ऐसा था रिएक्शन

फिल्म क्यों है खास

बता दें कि बुजुर्ग लोग कई बार बच्चों की सुविधा के लिए अपनी खुशियों को भूल जाते है। कई बार वह अपनी खुशियों को नजरअंदाज भी करते है। यह खास तौर पर महिलाओं के साथ होता है। वही महिलाएं थोड़ा भी अपना सोच लेती है तो उन्हें लोग सेलफिस कहने लगते है। ऐसे में इन सभी चीजों का ज्रिक इस फिल्म में किया गया है। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 


Image Credit:freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।