Shaving Cream Hacks: घरों में शेविंग क्रीम का इस्तेमाल अक्सर जेंट्स दाढ़ी मूंछे बनाने में ही इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर इसका यूज मेन्स ग्रूमिंग में ही होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। इस शेविंग क्रीम का हम और भी कई तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। यह गद्दों की सफाई, दाग-धब्बों से लेकर हाथों का नेल पेंट तक में मदद करती हैं। यदि आप भी शेविंग क्रीम के अन्य यूज जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।
आइए जान लेते हैं आप अपने हसबैंड की शेविंग क्रीम और किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। इन हैक्स को सुनकर आप भी चौंक जाएंगी। आप भी इनको एक बार जरूर आजमा कर देखें।
अक्सर हम लोग नेल पॉलिश को हटाने के लिए रिमूवर की मदद लेते हैं। लेकिन, आज हम आपको शेविंग क्रीम की मदद से नेल पेंट हटाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको नेल पेंट पर शेविंग क्रीम लगानी है और इसको करीब 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसको किसी भी कपड़े की मदद से हटा दें और हाथों को पानी से धुल लें। आपकी नेल पेंट बहुत हद तक हट जाएगी।
ये भी पढ़ें : गद्दे पर लग गए हैं दाग-धब्बे? पति की शेविंग क्रीम इस तरह आएगी काम
घर के गद्दों पर अक्सर बच्चे या बड़े किसी न किसी चीज के दाग लगा देते हैं। जिनको साफ करना कभी-कभी नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में आप शेविंग क्रीम को गद्दों की साफ-सफाई करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको फोम वाली शेविंग क्रीम लेकर उसको मेट्रिस पर डालना है। कुछ देर बा डी कॉटन कपड़े से रगड़ कर पोंछ दें। दाग एकदम गायब हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
अब आप वाश बेसिन की सफाई शेविंग क्रीम से करें। इसके लिए आपको किसी ब्रश में शेविंग क्रीम या फोम लेना है। अब इसको वाश बेसिन के चारों तरफ हल्का पानी डालते हुए रगड़ते जाना है। पूरी तरह झाग बन जाने के बाद नल खोलकर इसको पानी से धुल दें। आपका वाश वेसिन चमक उठेगा।
ये भी पढ़ें : वॉश बेसिन के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
अक्सर घरों में माइक्रोवेव में कुछ बनाते या खाना गर्म करते हुए या फ्रीज पर खाने-पीने की चीजों के दाग लग जाते हैं। इनको भी आप शेविंग क्रीम की मदद से चकाचक कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है शेविंग क्रीम लेकर दागों पर लगानी है। इसको करीब 4-5 मिनट के लिए लगा छोड़ देना है। अब किसी भी मुलायम कपड़े की मदद से इसको साफ कर दें। दाग एकदम साफ हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।