Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

अब चार फोन पर चलेगा एक ही WhatsApp, ऐसे करें यूज

वॉट्सऐप ने एक नया फीचर ऐड किया है। इस फीचर का इंतजार वॉट्सऐप यूजर्स को लंबे समय से था। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Updated:- 2023-04-28, 11:52 IST
image

वॉट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। ऐसे में वॉट्सऐप आए दिन नए फीचर्स को लांच करता रहता है। इस बार भी वॉट्सऐप एक नया अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वॉट्सऐप के इस नए अपडेट के बारे में बताने वाले हैं।

वॉट्सऐप चलाना काफी आसान है

हममें से ज्यादातर लोगों के मोबाइल में व्हाट्सएप इंस्टॉल होता है। व्हाट्सएप के जरिए आप किसी को मैसेज या कॉल आसानी से कर सकते हैं। व्हाट्सएप चलाना काफी ज्यादा आसान होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वॉट्सऐप के नए अपडेट के बारे में बताने वाले हैं।

मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट का मिलेगा ऑप्शन 

WhatsApp on  phones at a time

हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की या फिर कम्पैनियन मोड की। वैसे अब भी लोग वॉट्सऐप वेब की जरिए दूसरे डिवाइस में व्हाट्सएप चला लेते हैं। खास बात यह है कि अब यह फीचर आपको फोन में भी मिलने वाला है। इस फीचर का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे जिसे अब वॉट्सऐप ने लॉन्च कर दिया है।

इसे ज़रूर पढ़ें- ये 14 चीजें सोशल मीडिया पर करेंगी शेयर तो उड़ेगा मजाक और हो जाएगी मुश्किल

एक ही अकाउंट को चार फोन में कर सकेंगे इस्तेमाल

कम्पेनियन मोड फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे डिवाइस में भी इस्तेमाल करने में आसानी होगी। आप चाहे तो एक ही वॉट्सऐप को चार फोन पर चला पाएंगी। Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है। इस फीचर के बारे में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफार्म पर जानकारी दी है।

इसे ज़रूर पढ़ें- कहीं आपके फोन के जरिए आप पर नजर तो नहीं रखी जा रही? ऐसे पता करें

कैसे लिंक करें अन्य डिवाइस

वॉट्सऐप अकाउंट को आप चाहे तो कई तरीके से लिंक कर सकती हैं। यदि आप प्राइमरी डिवाइस के साथ अन्य डिवाइस पर भी वॉट्सऐप अकाउंट को लिंक करना चाहते हैं तो आपको सेकेंडरी डिवाइस के वॉट्सऐप एप्लीकेशन में जाकर फोन नंबर दर्ज करना होगा। प्राइमरी डिवाइस पर आपको एक ओटीपी मिलेगा इस ओटीपी को दर्ज करें। प्राइमरी डिवाइस पर कोड स्कैन करके भी अन्य डिवाइस को लिंक किया जा सकता है। 

अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 



 

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।