Gmail के इन सीक्रेट फीचर्स से आप भी कर सकते हैं अपना काम आसान

जीमेल के कुछ ही हीडन फ़ीचर्स अगर नहीं जानते हैं तो आपकी जान लें आपका सारा काम हो जाएगा आसान।  
Updated:- 2024-01-22, 17:33 IST
image

जीमेल का इस्तेमाल हम सभी अपने ऑफिशियल काम के लिए करते हैं। जीमेल में कई ऐसे हिंडन फ़ीचर्स है जिसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। अगर आप भी अपने जीमेल के ज़रिए दिन भर में काफ़ी सारे काम करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि जीमेल में कौन-कौन से ऐसे फीचर है जो आपके काम को और भी आसान बना सकते हैं। 

जीमेल को करे शेड्यूल

अगर आप आज की जगह किसी भी मेल को कल भेजना चाहते हैं लेकिन कल आप पूरे दिन व्यस्त हैं आपके पास समय नहीं है कि आप मेल लिखें और भेजे। इस स्थिति के लिए आप अपने मेल को शेड्यूल कर सकती है। काफी कम लोग हैं जिन्हें यह बात पता होगा कि मेल को शेड्यूल भी किया जा सकता है। किसी भी मेल को लिखने के बाद सैंड के बगल में एक शेड्यूल का ऑप्शन आता है। आपको इस विकल्प को चुनना है और जिस भी समय पर आप अपने मेल को शेड्यूल करना चाहते हैं उस समय पर आप कर सकते हैं। इसके बाद मेल उसी समय पर जाएगा। 

मेल ढूंढना होगा आसान

know everything about hidden gmail features

कई बार हमारे मेल पुराने हो जाते हैं जिसके बाद हमें उसे तलाशने में काफी ज्यादा दिक्कत होती है। हालांकि आज हम आपको कुछ ट्रिक बताने वाले हैं इसके बाद कितनी भी पुराने मेल को आप मिनटों में तलाश लेगी। मेल में सर्च बार का एक ऑप्शन आता है। इस सर्च बार में आपको तारीख डालना है जिसके बाद उस तारीख में आए हुए सारे मेल आपके सामने आ जाएंगे। ऐसे में किसी भी पुरानी से पुरानी मेरे को ढूंढने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। 

यह भी पढ़ें- मेल फ्रेंड से बात करने में होती है झिझक तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

जल्दी टाइप करने मेल

अगर आपका काम पूरे दिन मेल पर करना होता है तो आपको स्मार्ट कंपोज की सहायता लेनी चाहिए। स्मार्ट कंपोज की मदद से आप अपने मेल को जल्दी से जल्दी लिख सकते हैं। ऐसे में इस हैक की मदद से आप अपने काम को आसान बना सकते हैं। स्मार्ट कंपोज को खोलने के बाद जब भी आप लिखते है तो आपको शब्दों का सुझाव दिया जाएगा। ऐसे में आप मेल जल्दी से जल्दी लिख पाएंगे। (स्टूडेंट्स कैसे कर सकते हैं स्मार्ट सेविंग)

यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहीं चाहते हैं तकरार तो इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।