Sat Sep 19, 2026 | Updated 07:15 AM IST

Kanjhawala Case: जानें कंझावला केस की पीड़िता अंजली के बारे में सबकुछ

Kanjhawala Case: इस आर्टिकल में हम आपको कंझावला केस की पीड़िता अंजली के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-01-05, 15:10 IST
image

Kanjhawala Case: दिल्लवालों की दिल्ली की यूं तो हर भारतवासी तारीफ करता है लेकिन जब बात सुरक्षा की हो तो दिल्ली के नाम से लोग डरते हैं। खासतौर पर एक महिला के लिए रात के समय सड़क पर अकेला चलना किसी जंग लड़ने जैसा है।

हाल ही में सामने आए कंझावाला केस ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा पर प्रश्न खड़े करने के लिए मजबूर कर दिया है। यह मामला 31 दिसंबर की रात का है। युवती अपनी स्कूटी से घर वापिस लौट रही रही थी तभी एक कार आती है और लड़की को टक्कर मरते हुए उसे कुछ दूर तक घसीटे हुए लेकर जाती है। पीड़िता का नाम अंजली बताया गया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

कहां की रहने वाली हैं अंजली 

पीड़िता दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की रहने वाली है। यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहती थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद  पार्थिव शरीर को सुल्तानपुरी में उसके आवास पर ही ले गई थी। 

इसे भी पढ़ेंः Delhi Accident Case: 16 दिसंबर 2012 से 31 दिसंबर 2022 तक, 10 सालों में सिर्फ कागजों में ही बदले हैं महिलाओं के लिए हालात

कितने साल की थी अंजली?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजली की उम्र 20 साल की बताई जा रही है। वहीं इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, "अंजलि को मिलाकर उनके कुल 5 भाई-बहन हैं।" अंजली को पंजाबी गानों पर रिल्स बनाना और मेकअप करना बहुत अच्छा लगता था। 

कहां करती थीं काम?  

बताया जा रहा है कि अंजली पार्ट टाइम जॉब करती थी। वो अलग-अलग इवेंट और शादियों में जाकर काम करती थी। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए अंजलि को 10वीं के बाद ही स्कूल छोड़ना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पार्लर में भी काम किया था। (महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं ये 10 Safety Rights)

क्या सच बोल रही है निधि? 

इस मामले में अंजली के साथ-साथ निधि का नाम भी लगातार सामने आ रहा जो मौके पर मौजूद थी। अंजली की दोस्त निधि ने मीडिया में आकर बताया है कि अंजली ने ड्रिंक कर रखी थी और इसी वजह से उससे स्कूटी तक संभल नहीं रही थी। इसी को देखते हुए अब अंजलि की नानी का बयान सामने आया है। नानी का नाम कांता है जिनका कहना है कि निधि झूठ बोल रही है।

इसे भी पढ़ेंः  Delhi Accident Case: इन जघन्य अपराधों ने खोली पोल, देश में महिला की सुरक्षा अब भी बड़ा सवाल

तो ये थी कंझावला केस की पीड़िता अंजली से जुड़ी कुछ जानकारी। अगर आप इस मामले के बारे में कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।