तब्बू और शबाना आजमी का आपस में है फैमिली रिलेशन, जानिए किस तरह कनेक्टेड हैं यह दोनों एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराएं तब्बू और शबाना आजमी का आपस में फैमिली रिलेशन है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2021-09-18, 11:27 IST
image

तब्बू की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में होती हैं। वह अमूमन ऐसे रोल्स करना पसंद करती हैं, जिसमें उन्हें कुछ नया करने को मिले। साथ ही साथ वह फिल्म में केवल शोपीस के लिए ना हो। अपनी दमदार एक्टिंग के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। यहां तक कि उन्होंने देव आनंद साहब के साथ फिल्म हम नौजवान में भी काम किया था। इतना ही नहीं, तब्बू ने हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगु अंग्रेजी व मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वैसे तो बॉलीवुड में तब्बू की पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही चर्चा होती है और इसलिए लोग तब्बू के फैमिली रिलेशन्स के बारे में ज्यादा नहीं जानते।

अगर तब्बू की फैमिली की बात की जाए तो लोगों को इतना ही पता है कि तब्बू जब बहुत अधिक छोटी थीं, तभी इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि तब्बू और शबाना आजमी से भी बेहद करीब का रिश्ता है। यह रिश्ता सिर्फ दिल से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि खून से भी जुड़ा है। तो चलिए जानते हैं तब्बू और शबाना आजमी के फैमिली कनेक्शन के बारे में-

शबाना आजमी की हैं भतीजी

tabu

तब्बू रिश्ते में शबाना आजमी की भतीजी लगती हैं। इतना ही नहीं, वह फराह नाज की छोटी बहन हैं। फराह नाज ने भी लंबे वक्त तक फिल्मों में काम किया है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं। जबकि शबाना आजमी और तब्बू आज भी फिल्मों में सक्रिया हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रियाकल रूढ़ियों को तोड़ अपनी बीवी के पैर छू रहे एक दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल

एक नहीं, हैं कई नाम

यह तो हम सभी जानते हैं कि तब्बू का असली नाम तबस्सुम है और जब वह फिल्मों में आईं तो उन्हांने अपना नाम तब्बू रख लिया। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। इंडस्ट्री में लोग प्यार से उन्हें ’टैब्स’, ’टब्स’ से लेकर ’टब्बी’ और अन्य कई नामों से पुकारते हैं। लेकिन उनमें से सबसे लोकप्रिय नाम ’टोबलर’ और ’टोबलरोन’ हैं।

कम उम्र में ही करने लगी थीं एक्टिंग

tabu acting

एक्टिंग में तब्बू का अनुभव बहुत अधिक है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि जब तब्बू सिर्फ 10 साल की थीं जब उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म बाजार में एक छोटा सा रोल किया था। इसके बाद चौदह साल की उम्र में उन्होंने देव आनंद के साथ फिल्म हम नौजवान में अभिनय किया। इस फिल्म उन्होंने फिल्म में देव आनंद की बेटी की भूमिका निभाई थी। इतनी कम उम्र में, उन्होंने परदे पर एक रेप विक्टिम की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया था।

इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस निया शर्मा ने मुंबई में खरीदा नया घर, देखें 'निया निवास' की खूबसूरत तस्वीरें

 

इमोशनल सीन्स में होती है परेशानी

tabu emotions

यूं तो तब्बू एक बेहद ही अनुभवी अदाकारा हैं और किसी भी सीन में वह जान डाल देती हैं। लेकिन फिर भी इमोशनल सीन करने में उन्हें समस्या होती है। दरअसल, तब्बू ने एक बार यह बताया था कि वह सेट पर किसी भी बात पर रो नहीं सकती हैं। जिसके कारण इमोशनल सीन के लिए एक्ट्रेस आज भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, उनके एक्सप्रेशन से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक बेहद दमदार होती है।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।