बॉलीवुड फिल्मों के सबसे दमदार विलेन, जिनके आगे हीरो भी पड़ गए फीके

बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन को ही महत्व दिया जाता है, इसके बावजूद कई विलेन ऐसे हैं जिनके किरदार को भुलाया नहीं जा सकता।
Updated:- 2021-10-27, 19:13 IST
image

बॉलीवुड में हर एक्टर हीरो बनने का सपना लेकर जाता है। शायद ही उनमें से कोई विलेन बनने के बारे में सोचता है। विलेन को ऑडियंस बड़ी तीखी नजरों से देखती है, इतना ही नहीं विलेन की हार को मूवी के अंत में सेलिब्रेट भी करती है। पर अब ऑडियंस समझदार हो चुकी है वो एक्टर की मेहनत पर ध्यान देती है और उसे उसी नजरिए से देखती है।

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में विलेन को इस तरह फिल्माया गया कि उनके किरदार हमारे दिमाग पर चढ़ गए। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही फेमस विलेन्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फिल्म रिलीज के इतने साल भी बहुत पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि लोग विलेन से जितनी नफरत करने लगें मान लीजिए एक्टर ने उस रोल के लिए उतनी ही मेहनत की है।

आल्लाउद्दीन खिलजी, पद्मावत -

villian role

2018 में आई फिल्म पदावत कई विवादों में घिरी रही। पर जब फिल्म जनता के सामने आई तो इसका अलग ही क्रेज देखने को मिला। इसमें आल्लाउद्दीन के किरदार को रणवीर सिंह ने निभाया है, जिसके लिए रणवीर ने बहुत मेहनत की थी।

फिल्म में आल्लाउदीन के किरदार को पर्दे पर उतारने के बाद रणवीर कई महीनों तक मानसिक रूप अस्थिर थे। रणवीर के दिमाग पर इस किरदार को निभाने का बहुत गहरा असर पड़ा।

इस फिल्म में अलाउद्दीन के किरदार को इतना क्रूर दिखाया गया है कि हर कोई उस कैरेक्टर से नफरत करने पर मजबूर हो जाता है। वहीं विलेन का किरदार हीरो के किरदार को दबाता हुआ नजर आता है। 

शाकाल, शान- 

dangerous villian

मिर्जापुर में एक बुजुर्ग विलेन के तौर पर छा जाने वाले कुलभूषण खरबंदा बहुत समय पहले भी अपने एक नेगेटिव कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं।  1980 में आई फिल्म शान जिसमें अमिताभ और शशि कपूर मेन लीड में थे। इस फिल्म में शाकाल के नेगेटिव कैरेक्टर को कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। फिल्म में शाकाल का कैरेक्टर बहुत अजीब और खतरनाक दिखाया गया था। शाकाल को खतरनाक जानवरों का शौक था जो आदमी के लिए भूखे रहते थे। शाकल से भी कई लोग डर गए थे और यही कारण है कि यह किरदार बहुत ज्यादा फेमस हुआ।

मोगेंबो, मिस्टर इंडिया -

villians bollywood

अगर आपने मिस्टर इंडिया देखी है तो यकीनन आपको यह डायलॉग याद होगा "मोगैंबो खुश हुआ"। यह 1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टार्र मूवी थी। इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर लेजेंड अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया था। इससे पहले भी अमरीश पुरी ने कई निगेटिव किरदार निभाए थे, पर उनके सभी कैरेक्टर्स में यह ऑडियंस का सबसे पसंदीदा किरदार था। इस कैरेक्टर को सिनेमा हॉल में देखकर कई बच्चे बुरी तरह से डर गए थे।

फिल्म मेकर्स ने इस कैरेक्टर को काफी डरावना दिखाने की कोशिश की थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि खुद अमरीश पुरी के परिवार के बच्चे भी उनसे डरने लगे थे।

 

विशाल जेठवा,मर्दानी-

mardani villian

मर्दानी के दूसरे पार्ट में एक्टर विशाल ने अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस कर दिया। मर्दानी फिल्म में विशाल जेठवा ने साइको रेपिस्ट किलर का रोल निभाया था। जिसकी तैयारी के लिए विशाल ने महीनों मेहनत की थी। 2020 में आई फिल्म मर्दानी 1 का दूसरा पार्ट थी, विशाल का रोल इतना ज्यादा दमदार था कि रानी के कैरेक्टर पर भारी पड़ता नजर आ रहा था। यहां तक की रानी मुखर्जी ने खुद भी विशाल की एक्टिंग की तारीफ की।

 

तो ये थे कुछ फेमस विलेन जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। हमारा आज का यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी बॉलीवुड से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- google searches and filmybeat

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।