फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए कैसे कर रहे हैं लोग रिएक्ट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Review:सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों की क्या है राय चलिए जानते हैं। 
Updated:- 2023-04-23, 00:30 IST
image

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उनकी फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े एक साथ नजर आए हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और अन्य कलाकार भी हैं। 

कैसी लगी लोगों को यह फिल्म? 

'किसी का भाई किसी की जान' कई लोगों को एक कंपलीट फैमिली एंटरटेनर बताया है। वहीं, कुछ लोगों को यह फिल्म ज्यादा खास नहीं लगी। इस फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब लगा था कि सलमान खान का भरपूर स्वैग देखने को मिलने वाला है। 

फैंस के रिएक्शन से यह भी पता चला है कि फिल्म में पूजा हेगड़े अपने क्यूट और शांत अंदाज में भाई की प्रेमिका के रूप में नजर आई हैं। फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को भी मिलें हैं और इस फिल्म के गानों को भी लोगों ने पसंद किया है। 

 

 

एक यूजर ने इस फिल्म को मजेदार और फुल एंटरटेनर फिल्म बताया है वहीं एक अन्य यूजर ने इस फिल्म को बोरिंग और स्टोरी को बकवास बताया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान ने भी एक रोमांटिक सॉन्ग गाया है। 

ट्विटर पर कई फैंस का शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है और कुछ लोगों ने इस फिल्म में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री को पैसा वसूल भी बताया है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म आज 5700 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, जिसमें भारत में 4500 स्क्रीन्स और विदेश की 1200 स्क्रीन्स शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है सलमान खान का पहला प्यार

फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी रीशेड्यूल

आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म की स्क्रीनिंग ईद से एक दिन पहले होस्ट करनी थी, लेकिन यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की मृत्यु के कारण इसमें देरी हुई और फिल्म के निर्माताओं ने आज ही लिमिटेड मेहमानों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग को रिशेड्यूल की। 

आपको यह फिल्म कैसी लगी हमें जरूर कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image credit- youtube 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।