किरण खेर ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के लिए अपनी ताकत लगा दी थी। चंडीगढ़ में रोड शो करने के दौरान उनके पति अनुपम खेर भी लगातार उनका साथ देते नजर आ रहे थे। अब खबर आई है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की केंडिडेट किरण खेर दूसरे चरण की मतगणना तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल से आगे चल रही हैं। किरण खेर के पक्ष में पड़े मतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जाहिर है इन नतीजों से किरण खेर काफी ज्यादा खुश हैं। तस्वीरों में किरण खेर अपने प्रतिद्वंदियों को बाय-बाय करती भी नजर आ रही थीं।
आज भाजपा कार्यालय कमलम में कल आने वाले चुनाव परिणामों में काउंटिंग एजेंट्स की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। जोश हाई है क्योंकि सबको पता है कि कि कल #ModiAaRahaHai pic.twitter.com/oKkb9vrk99
— Chowkidar Kirron Kher (@KirronKherBJP) May 22, 2019
चंडीगढ़ सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के केंडिडेट्स के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन अब जिस तरह से किरण खेर के पक्ष में पड़े वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है, उससे उनके जीतने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। शाम तक इस सीट का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना केंद्र पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: किरण खेर ने दूसरी शादी के साथ ही लिया था दोबारा मां ना बनने का फैसला
चंडीगढ़ सीट पर 1967 में हुए चुनावों में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल ने जीत हासिल हुई थी। इसके बाद इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस को ही जीत हासिल हुई। पवन बंसल इस सीट पर 1991, 1999, 2004 और 2009 में विजयी रहे थे। हालांकि 2014 में भाजपा की तरफ से उतरी किरण खेर ने पवन बंसल को मात दे दी थी। दिलचस्प बात ये है कि वर्ष 2014 के लोक चुनाव में किरण खेर ने पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद पूर्व रेलमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन कुमार बंसल को मतों के भारी अंतर से हराया था। किरण खेर को इस दौरान 42.20 फीसदी मत शेयर के साथ 1,91,362 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 26.84 फीसदी वोट शेयर के साथ 1,21,720 वोट हासिल हुए थे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।