herzindagi
home remedies for keep away mosquitoes

यदि आप भी हो चुके हैं मच्छरों से परेशान ? कर चुके हैं सारे उपाय, यह एक सब्जी भगा देगी घर के सारे मच्छर

How to Keep Away Mosquito From House: यदि आप भी मच्छरों के आतंक से परेशान हो चुकी हैं, और तरह-तरह के उपाय करके थक चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी आसान सी घरेलू टिप लेकर आए हैं। जिसको अपनाकर आप अपने घर के सारे मच्छर मिनटों में भगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-14, 17:33 IST

आजकल गर्मी हो, सर्दी हो या बरसात हर मौसम में मच्छर परेशान करते हैं. ऐसे में हम इनको भगाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय करने लगते हैं, लेकिन कभी-कभी सारे उपाय फेल हो जाते हैं। वही इन मच्छरों को भगाना भी जरूरी होता है। अन्यथा, इनसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी फैलने का डर रहता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए एक आसान सी घरेलू टिप लेकर आए हैं। जिसको ट्राई करके आप मच्छरों के आतंक से बच सकती हैं। इसके लिए बस आपको एक सब्जी की जरूरत होगी। इसे आपको मच्छर भगाने में कैसे यूज करना है। इसका तरीका आज हम आपको बताएंगे।

लहसुन से भगाएं मच्छर

garlic

आपने आज तक लहसुन का इस्तेमाल सब्जी, जोडों के दर्द आदि के लिए ही सुना होगा, लेकिन आपको पता है, इस लहसुन से आप मच्छरों से भी छुटकारा पा सकती हैं। दरअसल, इसकी तेज खुशबू से मच्छर भागने लगते हैं। आइए जानें कैसे इसका यूज करना है।

ये भी पढ़ें : Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

ऐसे बनाएं लहसुन स्प्रे

garlic spray

  • आपको इसके लिए सबसे पहले कुछ लहसुन की कलियां लेकर इनको कुचल लेना है।
  • इसके बाद इनको एक बर्तन में डालकर एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें।
  • अब पानी ठंडा हो जाने पर इसको एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • शाम के समय या रात को सोने से थोड़ी देर पहले इस स्प्रे को रूम में छिडक दें।
  • इसके अलावा आपको यदि लहसुन की स्मेल पसंद है, तो आप इसको सीधे स्किन या फिर कपडों पर भी लगा सकती हैं।

अन्य घरेलू उपाय

how to protect mosquito

  • इसके अलावा आप कुछ अन्य घरेलू उपायों को अपनाकर भी मच्छरों से अपना बचाव कर सकती हैं।
  • आप घर में कपूर की गोलियां जलाकर रख दें. इसकी तेज स्मेल से मच्छर तुरंत कमरों से भागने लगते हैं।
  • एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर नीम की पत्तियां भी मच्छर भगाने में मददगार साबित होती हैं। इसके लिए आपको शाम के समय किसी बर्तन में नीम की पत्तियों को जलाना होगा।
  • इसके अलावा आप अपने हाथ पैरों पर सरसों का तेल भी लगा सकती हैं। इससे भी मच्छर नहीं काटते हैं।
  • तुलसी की पत्तियां बिछा देने से भी घर के मच्छर भगाए जा सकते हैं।
  • नींबू और लौंग भी मच्छरों को भगाने का एक घरेलू उपाय है। इसके लिए आपको एक नींबू लेकर उसको दो हिस्सों में काटना है और उसमें 5-6 लौंग लगाकर घर में किसी ही जगह रख देनी है।
  • इस तरह से आप इन आसान से घरेलू उपायों को ट्राई करके मच्छरों का सफाया कर सकती हैं। इन तरीकों को आप आसानी से अपने घर में रखी चीजों से कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें : घर से मच्छर भगाने के लिए लें इन चीजों की मदद, मुफ्त में बन जाएगी बात

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।