Karwa Chauth Cleaning Hacks: करवा चौथ से पहले घर के कोनों में लगे जालों को इन अमेजिंग ट्रिक से करें फटाफट साफ

करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को है। व्रत और पूजा से पहले ही घर की अच्छी तरह से सफाई करना जरूरी होता है। ऐसे में, अगर आपके घर में जाले लगे हुए हैं और आपको इसे हटाना मुसिबत लग रहा है, तो चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप फटाफट कोने-कोने से घर के जाले साफ कर सकते हैं। 
image

करवा चौथ का त्योहार आने वाला है और हर घर में साफ-सफाई भी जरूरी है, क्योंकि व्रत और पूजन के दौरान घर का साफ-सुथरा होना महत्वपूर्ण होता है। कई बार लंबे समय से सफाई न करने के कारण घर के कोनों में जाले जम जाते हैं। ये जाले न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि इनमें धूल-मिट्टी भी जमा हो जाती है, जिससे यह पूरे घर का लुक खराब कर देते हैं। ऐसे में, अगर आप फेस्टिवल से पहले अपने घर की सफाई कर लेंगी, तो आपका ही काम आसान हो जाएगा और पूजा में घर भी बिल्कुल चमचमाता हुआ दिखेगा। तो चलिए हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीके बताते हैं, जिनसे आप घर में लगे इन जालों को फटाफट साफ कर सकते हैं।

घर के जालों को कैसे करें साफ?

news paper

पुराने अखबार या मैगजीन की लें मदद

सीधे हाथों से जाले साफ करने से आपके हाथ गंदे हो जाएंगे। इससे बचने के लिए आप पुराने अखबार या मैगजीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के कोने, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे जाले अखबार की मदद से हटाएं। अगर दीवारों पर अब भी गंदगी जैसी दिख रही है, तो इसे पेपर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर छुड़ा लें। ये तरीका सबसे सस्ता और आसान हो सकता है।

झाड़ू की मदद से साफ करें जाले

जालों को साफ करने के लिए आप झाड़ू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। घर में जहां-जहां जाले लगे हैं, उन्हें झाड़ू की मदद से साफ कर लें। फिर, यहां पर गिले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। जाले बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे और आपका घर भी बिल्कुल साफ-सुथरा दिखेगा।

इसे भी पढ़ें-करवा चौथ पर साड़ी के साथ पहनें ये नथ, देखें डिजाइंस

मोप से करें जालों को साफ

copwebs cleaning tips

एक सूखे मोप स्टिक की मदद से आप घर में लगे जालों को साफ कर सकते हैं। मोप को जालों के पास रखकर इसे दो से तीन बार गोल-गोल घुमाएं, ताकि सारे जाले उस मोप में लग जाए। इससे दीवार के जाले सारे हट जाएंगे। इसके बाद, आप मोप को गिला करके भी एक बार जाले वाले एरिया के पास रगड़ दें, ताकि यह साफ हो जाए।

इसे भी पढ़ें-करवा चौथ पर घर में लेस व मोतियों से इस तरह सजाएं छन्नी और कलश, सबकी टिकी रह जाएंगी निगाहें

इस देसी जुगाड़ से साफ कर सकते हैं जाले

एक डंडे में पुराने सूती कपड़े को बांधें और डंडे को पकड़कर जाले के पास ले जाएं। इस डंडे को गोल घुमाकर इसमें सारे जालों को लपेट दें। जब सारे जाले दीवार और दरवाजे से निकलकर कपड़े में लग जाए, तो फिर इसे एक गिले कपड़े से पोंछ कर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें-करवा चौथ के दिन छलनी पर क्यों रखते हैं दीया?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP