क्या आपकी भी हुई है नई शादी? करवा चौथ 2026 का व्रत रखने से पहले यह जरूर पढ़ें

अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है, तो यह खबर आपके लिए है। इस साल नई शादीशुदा महिला को करवा चौथ का व्रत रखना है कि नहीं, इसे लेकर काफी भ्रम है। आइए यहां जानते हैं।
Updated:- 2026-10-28, 12:19 IST
newly married karwa chauth rules 2026

First Karwa Chauth 2026 Vrat Rule: शादी के बाद पहला करवा चौथ हर महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन हर किसी को साड़ी पहनने, मेहंदी, सोलह श्रृंगार, सरगी और चांद निकलने का इंतजार रहता है। खासकर नई शादी वाले घरों में पहले करवा चौथ की तैयारियां काफी दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं, लेकिन अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है और आप इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार से एक महत्वपूर्ण शास्त्रीय नियम जरूर जान लें।

करवा चौथ का धार्मिक महत्व क्या है?

करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं। भगवान गणेश, माता गौरी और चंद्रदेव की पूजा के साथ करवा चौथ की कथा सुनने का विशेष महत्व है। कई परिवारों में यह व्रत पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

karwa chuath 2026 rule

image credit- Pinterest (shivani raj)

करवा चौथ 2026 में क्यों है विशेष संयोग?

इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2026 में अधिक मास भी पड़ा था। शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, अधिक मास वाले साल में नए व्रत शुरुआत नहीं की जाती है। इसलिए जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है और जो पहली बार करवा चौथ का व्रत शुरू करने की योजना बना रही हैं, उन्हें इस नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सरगी, बायना और करवा बदलना, करवा चौथ की इन रस्मों के पीछे छिपे हैं खास मायने

क्या नवविवाहित महिलाएं करवा चौथ नहीं मना सकतीं?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। व्रत शुरू करना और त्योहार मनाना दो अलग बातें हैं। नवविवाहित महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर सकती हैं, मेहंदी लगा सकती हैं, परिवार की पूजा में शामिल हो सकती हैं और अपने वैवाहिक जीवन की मंगलकामना कर सकती हैं।

सिद्धार्थ एस कुमार बताते हैं, “जिन महिलाओं का करवा चौथ व्रत पहले से चल रहा है, वे अपनी परंपरा के अनुसार इसे जारी रख सकती हैं, लेकिन जिनकी नई शादी हुई है, उन्हें नए व्रत की शुरुआत अगले साल से करनी चाहिए।”

 

karwa chauth adhik mass 2026

image credit-pinterest (bestfindspriya)

अधिक मास को क्यों कहा जाता है मलमास?

पंडितों के अनुसार अधिक मास को मलमास भी कहा जाता है। इस महीने में मांगलिक कार्य और नए व्रत-त्योहारों की शुरुआत वर्जित मानी जाती है। मान्यता है कि इस महीने में किया गया नया संकल्प स्थिर नहीं होता, इसलिए नए व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष के शुद्ध मास में ही करनी चाहिए। यही वजह है कि 2026 में पहला करवा चौथ टालने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: पीरियड्स में करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए या नहीं? जानें यहां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- Pinterest (Raag Handicrafts By Roopam)

FAQ
करवा चौथ 2026 की सही तारीख क्या है?
करवा चौथ 2026 इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा।
क्या 2026 में नई दुल्हन करवा चौथ की पूजा कर सकती है?
हां, नई दुल्हन पूजा, श्रृंगार और कथा में शामिल हो सकती है, सिर्फ शास्त्रों के अनुसार नए व्रत के संकल्प की शुरुआत अगले साल करने की सलाह दी जा रही है।
अधिक मास वाले साल में पहला व्रत क्यों नहीं शुरू करना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार अधिक मास में नए मांगलिक व्रत का आरंभ शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इस महीने को मलमास कहा जाता है और इसमें शुरू किया गया नया संकल्प अस्थिर माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।